{"_id":"5baba1be867a55013c43b940","slug":"indian-athletes-send-off-by-shah-rukh-khan-ahead-of-para-asian-games-to-be-held-from-october-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की मौजूदगी में भारतीय पैरा एथलीट एशियाई खेलों के लिए रवाना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की मौजूदगी में भारतीय पैरा एथलीट एशियाई खेलों के लिए रवाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
शाहरूख खान-दीपा मलिक
- फोटो : dna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने स्टार अभिनेता शाहरूख खान की मौजूदगी में बुधवार को खिलाड़ियों को 6 से 13 अक्टूबर तक होने वाले तीसरे एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने के लिए रवाना किया। एशियाई पैरा खेलों में खिलाड़ी एथलेटिक्स, तैराकी, बैडमिंटन, शतरंज और पावरलिफ्टिंग स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
पीसीआई के अध्यक्ष राव इंदरजीत सिंह ने कहा, 'करीब 200 एथलीट, कोच, सहयोगी स्टाफ, स्टाफ और अधिकारी 300 सदस्यीय भारतीय दल के साथ जकार्ता रवाना होंगे।' भारत की पदक की उम्मीदें पैरालंपिक पदकधारी दीपा मलिक, देवेंद्र झझारिया, मरियप्पा थांगवेलू, वरूण भाटी से लगी हैं।
विज्ञापन
शाहरूख खान की मीर फाउंडेशन पैरा एथलीटों का समर्थन करती है, उन्होंने कहा, 'मैं यहां बहुत स्वार्थी कारणों से आया हूं, मैं जब बच्चा था तो मैं खेलों में भाग लेता था। एक दिन मुझे चोट लगी और इसके बाद मुझे एक साल तक घर में ही रहना पड़ा।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे लगा मेरी जिंदगी खत्म हो गयी लेकिन जब भी इन खिलाड़ियों को देखता हूं तो मैं इनसे प्रेरणा लेता हूं। मैं यहां इनसे प्रेरित होने आया हूं और प्रेरित करने के लिये इन पैरा एथलीट का शुक्रिया।'
गौरतलब है कि दीपा ने 2016 रियो पैरालंपिक में शाटपुट में रजत पदक जीता था और वह इन खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। उन्होंने और अन्य खिलाड़ियों ने शाहरूख को पैरा एथलीटों का अधिकारिक ब्रांड दूत बनाने की इच्छा व्यक्त की। बता दें कि इंचियोन पैरा एशियाई खेलों में भारत ने 33 पदक हासिल किये थे जिसमें तीन स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल थे। इनपुट-भाषा