फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Indian athlete Jhumpa Khatun banned for four years

भारतीय महिला एथलीट झूमा खातून डोपिंग की दोषी, चार साल का प्रतिबंध लगा

Sat, 25 Apr 2020 09:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 25 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Indian athlete Jhumpa Khatun banned for four years
झूमा खातून - फोटो : ट्विटर

मध्यम दूरी की धाविका झूमा खातून पर एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन के आरोप में चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। दो साल पुराना डोपिंग का यह मामला एनडीटीएल पकड़ने में नाकाम रही थी। खातून का डोप नमूना 2018 में गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप के दौरान लिया गया था। राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी (एनडीटीएल) में की गई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन


खातून ने गुवाहाटी में 1500 और 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने इसके बाद कनाडा के मॉन्ट्रियल में स्थित लैब में नमूने की जांच कराई जो पॉजिटिव आया। अब उनके 29 जून 2018 से 21 नवंबर 2018 के बीच की प्रतियोगिताओं के परिणाम रद्द रहेंगे। खातून ने गुवाहाटी में 1500 और 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने इसके बाद कनाडा के मॉन्ट्रियल में स्थित लैब में नमूने की जांच कराई जो पॉजिटिव आया। अब उनके 29 जून 2018 से 21 नवंबर 2018 के बीच की प्रतियोगिताओं के परिणाम रद्द रहेंगे। भारत के चार अन्य ऐथलीटों के नमूने भी मांट्रियल में जांच में पॉजिटिव पाए गए जो एनडीटीएल लैब में निगेटिव आए थे। वाडा ने खातून के नतीजे एआईयू को दिए जिसने उसे नवंबर 2018 में अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था। उसने हालांकि बताया कि उसने अनजाने में इस पदार्थ का सेवन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईयू ने इस महीने की शुरुआत में उसे नोटिस जारी करके चार साल का प्रतिबंध झेलने या 13 अप्रैल से पहले अनुशासनात्मक ट्रिब्यूनल के सामने सुनवाई का अनुरोध करने में से एक विकल्प चुनने को कहा था। उसने चार साल का प्रतिबंध स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed