फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   indian athlete has panicked in the ongoing controversy between Gymnastic Federation of India and Sai

फेडरेशन के प्रतिबंधित होने की मार झेल रहे जिम्नास्ट, विश्व कप के लिए अब तक नहीं मिली मंजूरी

Fri, 09 Nov 2018 04:56 AM IST
हेमंत रस्तोगी, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
indian athlete has panicked in the ongoing controversy between Gymnastic Federation of India and Sai
जिमनास्ट - फोटो : Getty

खेल मंत्रालय की ओर से प्रतिबंधित जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया और साई के बीच चल रहे विवाद में जिम्नास्ट पिस गए हैं। 22 नवंबर से जर्मनी के कोटबस में होने वाले ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में अब तक टीम की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पाई है। टीम की रवानगी के लिए अब तक न तो हवाई यात्रा के टिकट बुक हुए हैं और न ही होटल की बुकिंग कराई गई है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि विश्व कप के लिए साई की ओर से अब तक आधिकारिक मंजूरी प्रदान नहीं की गई है। इसका कारण है खेल मंत्रालय की ओर से निकाला गया वह आदेश जिसमें साफ किया गया है कि प्रतिबंधित खेल संघ के खिलाड़ी देश के नाम और झंडे का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कंपटीशन में नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रतिबंधित जीएफआई ने जहां साफ कर दिया है कि बिना देश के झंडे तले उनकी ओर से टीम नहीं खिलाई जाएगी। वहीं साई इस विवाद से निपटने के लिए मंत्रालय से अपील करने जा रही है कि इस विश्व कप के लिए देश के झंडे तले खेले जाने की अनुमति प्रदान कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप के लिए जीएफआई ने दीपा कर्माकर, आशीष कुमार, अरुणा रेड्डी, राकेश पात्रा, योगेश्वर सिंह और परिणीति नायक का चयन किया है, लेकिन साई ने योगेश्वर और परिणीति को मंजूरी नहीं दी है। परिणीति ने गुरुवार को इसके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साई को लिखा है कि उन्हें खेलने की मंजूरी दी जाए। वरना इसके खिलाफ वह ठोस कदम उठाएंगी।


दीपा कर रहीं अकेले ट्रेनिंग
विश्व कप के लिए सभी जिम्नास्ट अलग-अलग ट्रेनिंग कर रहे हैं। आशीष और अरुणा टॉप्स के तहत पोलैंड में ट्रेनिंग कर रहे हैं जबकि दीपा अकेले आईजी स्टेडियम में बिश्वेशर नंदी के संरक्षण में तैयारियां कर रही हैं। नंदी का कहना है कि वर्तमान में जिस तरह की स्थितियां उससे जिम्नास्टों का नुकसान हो रहा है। ओलंपिक क्वालिफाइंग के लिए जिम्नास्टों की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed