{"_id":"5be06a4ebdec22693a6645f2","slug":"indian-arrows-beat-shillong-lajong-by-1-0-in-i-league-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"I'League 2018: आशीष राय के गोल से एरोज ने जीत का खाता खोला, शिलॉन्ग को 1-0 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
I'League 2018: आशीष राय के गोल से एरोज ने जीत का खाता खोला, शिलॉन्ग को 1-0 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
I'League 2018
आशीष राय के गोल से अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की युवा टीम इंडियन एरोज ने सोमवार को यहां आई-लीग मुकाबले में शिलांग लाजोंग एफसी को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल 11वें मिनट में हुआ। आशीष ने शिलांग लाजोंग के खिलाड़ी नवीन गुरुंग से गेंद को अपने नियंत्रण में लेकर गोल में बदल दिया।
विज्ञापन
दोनों टीमों ने इसके बाद गोल करने के कई प्रयास किये लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इंजुरी टाइम के अंतिम मिनट में शिलांग के कप्तान सैमुअल को फ्री किक मिली लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके। इस जीत से एरोज को तीन अंक मिले और टीम तालिका में पांचवें स्थान पर आ गयी। शिलांग लाजोंग भी तीन अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन