फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India women compound team miss gold medal by 1 point in archery world cup

तीरंदाजी विश्व कप: एक अंक से स्वर्ण पदक से चूकी भारतीय महिला तीरंदाजी टीम

Sun, 22 Jul 2018 12:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
India women compound team miss gold medal by 1 point in archery world cup
भारतीय महिला कंपाउंड टीम

भारतीय महिला कंपाउंड टीम एक बार फिर अंतिम बाधा पार करने में असफल रही और महज एक अंक से पिछड़कर उसे शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप के चौथे और अंतिम चरण में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व कप सर्किट में पहले स्वर्ण पदक की आस लगाए ज्योति सुरेखा वेनाम, मुस्कान किरार और तृषा देब ने 59-57 से बढ़त बना ली थी लेकिन तीसरे सेट में वे पिछड़ गई और फ्रांस की तिकड़ी ने 229-228 के स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


सोफी डोडेमोंट, एमेली सैनसेनोट और सांड्रा हर्वे ने लगातार पांच परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया जिससे दूसरे सेट तक उन्होंने 116-116 से बराबरी हासिल की। तीसरे सेट में भारतीय टीम पर दबाव और बढ़ गया क्योंकि उन्होंने खराब छह और फिर आठ से शुरुआत की जबकि फ्रांस की तिकड़ी ने लय कायम रखते हुए स्कोर 174-169 कर दिया। चौथे सेट में भारतीय तिकड़ी ने 60 में से 59 अंक जुटाए लेकिन फ्रांस की टीम एक अंक से विजेता बनी। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग की तुर्की को हराया  
पांचवीं रैंकिंग की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग की तुर्की को 231-228 से मात देकर इस सत्र में दूसरे फाइनल में प्रवेश किया था। मई में दूसरे चरण में भी टीम फाइनल में पहुंची थी। विश्व कप के अंताल्या चरण में भारतीय टीम (ज्योति , मुस्कान और दिव्या धयाल) चीनी ताइपे से तीन अंक से हार गई थी। ज्योति ने बाद में कंपाउंड मिश्रित युगल में अभिषेक वर्मा के साथ मिलकर कांस्य पदक दिलाया। ज्योति-अभिषेक ने तुर्की के येसिम बोस्तन और देमिर एलमागसिल को 156-153 से हराया। इस तरह ज्योति और अभिषेक ने मिश्रित टीम स्पर्धा में विश्व कप के चारों चरणों शंघाई, अंताल्या, साल्ट लेक और बर्लिन में पदक जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed