फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India win silver medal men 25M rapid fire pistol team event in ISSF Shooting world cup in delhi

शूटिंग विश्व कप: पुरुष-महिला ट्रैप टीम को भी स्वर्ण, विश्व कप में श्रेष्ठ प्रदर्शन

Sun, 28 Mar 2021 12:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Mar 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
India win silver medal men 25M rapid fire pistol team event in ISSF Shooting world cup in delhi
आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया

आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में पुरुष और महिला ट्रैप शूटिंग टीम ने विश्व कप में अंतिम दिन 2 स्वर्ण पदक जीत लिए। इसके साथ ही भारत ने कुल 15 स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य पदकों के साथ शूटिंग विश्व कप के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


 भारत की महिलाओं ने ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। भारत की तरफ से श्रेयांशी सिंह, मनीषा कीर और राजेश्वरी कुमारी ने टीम ट्रैप स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण जीता। फाइनल में भारतीय महिलाओं ने कजाकस्तान की टीम को 6-0 से चित किया। भारतीय टीम ने कजाखस्तान की मारिया दिमित्रियेंको, आईजान दोशमागेमबेतोवा, सारसेंकुल रिसबेकोवा को 6-0 से परास्त किया। 
विज्ञापन


वहीं ट्रैप की पुरुष स्पर्धा में काइनन चेन्नई, पृथ्वीराज थोंडाईमान और लक्ष्य की टीम ने स्लोवाकिया के माइकल स्लेमका, एड्रियन ड्रोब्नी और फिलिप मारीनोव को 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आज भारत ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में दम दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भारत की ओर से विजयवीर सिंधु, गुरप्रीत सिंह और आदर्श सिंह 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। 

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अमेरिका के कीथ सैंडरसन, जैक हॉब्सन लेवर्ट और हेनरी टर्नर लेवर्ट की टीम ने 10-2 के अंतर से भारतीय टीम पर जीत दर्ज कर जीता। दूसरे क्वलीफिकेशन में भारत के गुरप्रीत सिंह, विजयवीर सिंधु और आर्दश सिंह की टीम ने 184,  178 और 190 अंक अर्जित करते हुए 552 का स्कोर किया। जबकि इस मुकाबले अमेरिकी टीम ने 571 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 


दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेज में चल रहे विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में अमेरिकी टीम ने 868 अंक हासिल किए। जबकि भारतीय टीम 857 अंक ही हासिल कर सकी।  इस विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा कायम रहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed