फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India top medals tally at inaugural Asian Online Shooting Championship

एशियाई ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप: चार स्वर्ण सहित 11 पदकों के साथ भारत शीर्ष पर

Sat, 30 Jan 2021 09:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
India top medals tally at inaugural Asian Online Shooting Championship
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर

भारत पहली एशियाई ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप की पदक तालिका में 11 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। भारतीय टीम ने दांव पर लगे आठ में से चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए जबकि दो रजत और पांच कांस्य पदक भी जीते। 

विज्ञापन


भारत की तरफ से सौरभ चौधरी ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल, दिव्यांश सिंह पंवार ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, काइनन चेनाई ने पुरुष ट्रैप और राजेश्वरी कुमारी ने महिला ट्रैप में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


अर्जुन बाबुता ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल और श्रेयषी सिंह ने महिला ट्रैप में रजत पदक जीते जबकि मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल, सरबजोत सिंह ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल, दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल, पृथ्वीराज तोंडईमान ने पुरुष ट्रैप और मनीष कीर ने महिला ट्रैप में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुवैत निशानेबाजी महासंघ ने इस दो दिवसीय प्रतियोगिता (गुरुवार और शुक्रवार) का आयोजन किया और इसमें 22 एशियाई देशों के 274 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed