{"_id":"5e58f4fcbeab98f773621c15","slug":"india-pulls-out-of-issf-shooting-world-cup-in-cyprus-due-to-coronavirus-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस के चलते शूटिंग विश्व कप से भारत ने वापस लिया नाम, कोरिया को वीजा नहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोनावायरस के चलते शूटिंग विश्व कप से भारत ने वापस लिया नाम, कोरिया को वीजा नहीं
Fri, 28 Feb 2020 04:39 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 28 Feb 2020 04:39 PM IST
सार
दिल्ली विश्व कप के लिए कोरिया को वीजा नहीं
कोरोना वायरस के चलते निकोलिया विश्व कप में नहीं खेलेंगे शूटर
विज्ञापन
शूटिंग
- फोटो : pti
विस्तार
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने चार मार्च से निकोसिया (साइप्रस) में होने वाले शॉटगन शूटिंग विश्व कप से नाम वापस ले लिया है। दुनिया के कई हिस्सों में पैर पसार रहे कोरोना वायरस के चलते भारत सरकार की ओर से जारी की गई स्वास्थ्य एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए एनआरएआई ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
निकोसिया विश्व कप में ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके स्कीट शूटर मेराज अहमद खान और अंगदवीर सिंह बाजवा को भी भाग लेना था। एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह का कहना है किॉ भारतीय शूथटरों को 12 मार्च को निकोसिया से वापस लौटना था। नए दिशा निर्देशों के मुताबिक अगर कोई भी भारतीय शूटर को कोरेंटाइन के लिए रोका जाता तो 15 मार्च से नई दिल्ली में शुरू हो रहे विश्व कप में वह नहीं खेल पाता। ऐसे में निकोसिया विश्व कप के लिए शूटरों को नहीं भेजना ही उचित कदम था।
विज्ञापन
दिल्ली विश्व कप के लिए कोरिया को वीजा नहीं
यही नहीं 15 मार्च से कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शुरू होने जा रहे शूटिंग विश्व कप पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कोरिया में फैले कोरोना वायरस के चलते उनकी टीम को वीजा जारी नहीं किया गया है। यही नहीं भारत सरकार की ओर से जारी की गई स्वास्थ्य एडवाइजरी में इटली और ईरान से आने वाले लोगों के कोरेंटाइन की बात कही गई है। ऐसे में इन दोनों देशों को भी वीजा मिलना मुश्किल लग रहा है। इन तीनों ही देशों का दल सबसे बड़ा है। चीन समेत नौ देश पहले से ही नाम वापस ले चुके हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक कुश्ती क्वालिफायर फिर रद्द
कोरोना वायरस के चलते 27 मार्च से बिश्केक (किर्गिस्तान) में होने वाले एशियाई कुश्ती ओलंपिक क्वालिफायर को रद्द कर दिया गया है। यह दूसरा मौका है जब यह क्वालिफायर रद्द किया गया है। इससे पहले यह क्वालिफायर चीन में होने था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक किर्गिस्तान की सरकार ने कोरोना वायरस के चलते अपने देश में सभी खेल आयोजनों पर रोक लगा दी है। हालांकि भारतीय कुश्ती संघ का कहना है कि उन्हें यूडब्लूडब्लू से इस बारे में जवाब मांगा है।