{"_id":"5a71f8344f1c1b90268b78a6","slug":"india-open-boxing-mary-kom-in-final-shiva-thapa-wins-bronze","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ओपन बॉक्सिंग में खत्म हुआ शिव थापा का सफर, फाइनल में पहुंची मैरीकॉम ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
इंडियन ओपन बॉक्सिंग में खत्म हुआ शिव थापा का सफर, फाइनल में पहुंची मैरीकॉम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम और शिव थापा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम इंडियन ओपन मुक्केबाजी में अपने भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं जबकि पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता शिव थापा और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन मनोज कुमार को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
बारहवीं वरीयता प्राप्त मैरीकॉम ने 48 भारवर्ग में मंगोलिया की एलटानसेतेसेग को पराजित कर दिया। एशियन चैंपियन मैरीकॉम ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए और पहले दो राउंड में अपना दबदबा बना लिया। मणिपुरी मुक्केबाज को अंतिम राउंड में कुछ चुनौती मिली लेकिन वह जीतने में सफल रहीं।
फाइनल में उनका सामना फिलिपींस की जोसी गाबुको से होगा। गाबुको ने दूसरी वरीय भारत की मोनिका को हराया। एल सरिता देवी (60 भारवर्ग) ने प्रियंका को पराजित किया। सरिता के पावरफुल पंच के आगे प्रियंका को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सरिता की फाइनल में फिनलैंड की ओलंपिक और विश्व कांस्य पदक विजेता मिरा पोटकोनेन से टक्कर होगी। पोटकोनेन ने सेमीफाइनल में पवित्रा को हराया। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पिंकी जांगड़ा (51) ने भी थाईलैंड की रक्सात को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विश्व यूथ चैंपियन शशि चोपड़ा (57) को हमवतन सोनिया से शिकस्त मिली। विश्व चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता सरजूबाला देवी (51) को कांस्य से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में उन्हें मंगोलिया की जरगलान ओचिरबेत ने 3-2 से हराया। 64 भारवर्ग में सिमरनजीत भी सेमीफाइनल में हारकर कांस्य की ही हकदार बनीं।

थापा को मनीष ने दूसरी बार हराया
शिव थापा
- फोटो : File
पुरुषों के 60 भारवर्ग में बड़ा उलटफेर हो गया जब शीर्ष वरीय शिव थापा को हमवतन मनीष कौशिक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दोनों भारतीय मुक्केबाजों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन बेहतर लय के कारण मनीष जजों का मत हासिल करने में सफल रहे। पिछले साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में भी भिवानी के बॉक्सर मनीष ने उन्हें हराया था। मनोज कुमार को 69 भारवर्ग में दिनेश ने कड़े मुकाबले में मात दी।
अन्य मुकाबलों में एशियाई कांस्य पदक विजेता अमित फांगल ने लाइट फ्लाइवेट 49 भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने सेमीफाइनल में हमवतन नुतले लाबियाकिमा को हराया। तीन बार किंग्स कप में स्वर्ण जीत चुके के श्याम कुमार (49) और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सतीश कुमार (91+) भी फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। जबकि 91 भारवर्ग में सुमित सांगवान को चोट के कारण सेमीफाइनल में वाकओवर देना पड़ा।