फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India Open Boxing: Amit Panghal and shiva thapa, lead home domination

शिव थापा-अमित पंघाल इंडिया ओपन बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में

Wed, 22 May 2019 07:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 22 May 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
India Open Boxing: Amit Panghal and shiva thapa, lead home domination
शिव थापा - फोटो : social media

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल ने बुधवार को दूसरे इंडिया ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। करमवीर नवीन चंद्र बोरदोलोई इंडोर स्टेडियम में पांच अन्य भारतीय भी सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे।    

विज्ञापन


इसी स्टेडियम में तीन साल पहले राष्ट्रीय चैंपियन बने शिव ने 60 किग्रा वर्ग में अपने से काफी लंबे मारिशस के हेलेन डेमियन को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई जहां उनका सामना पोलैंड के डी क्रिस्टियन स्केपांस्की से होगा।    
विज्ञापन


ओलंपिक क्वालीफिकेशन को ध्यान में रखते हुए मौजूदा टूर्नामेंट के बाद 63 किग्रा में हिस्सा लेने वाले शिव ने कहा, 'मैं अपने वर्ग में पहली बार उसके जितने लंबे प्रतिद्वंद्वी का सामना कर रहा था।' उन्होंने कहा, 'वह दूर तक मुक्का लगा सकता था इसलिए मेरी रणनीति यही थी कि करीब से उसे हिट करने के बाद तेजी से उसकी पहुंच से दूर हो जाऊं। यह काफी कारगर रहा।'    

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव के मुकाबले को देखने के लिए स्कूली बच्चों के अलावा उनके पिता पदम थापा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अंकित और मनीष कौशिक भी अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 5-0 की जीत के साथ 60 किग्रा में आगे बढ़ने में सफल रहे। इस तरह सेमीफाइनल में तीन भारतीयों ने जगह बनाई।    

दूसरी तरफ 52 किग्रा वर्ग में सेमीफाइनल में चारों भारतीय मुक्केबाजों ने जगह बनाई। पंघाल के अलावा राष्ट्रीय चैंपियन पीएस प्रसाद, पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच और राष्ट्रमंडल खेलों के गत चैंपियन गौरव सोलंकी अंतिम चार में पहुंचे।    

पंघाल ने थाईलैंड के चकापोंग चानपिरोम के खिलाफ 5-0 की आसान जीत दर्ज की। पंघाल ने मुकाबले के बाद कहा, 'उसे परखने और उसकी खेल की शैली को समझने में मुझे कुछ समय लगा लेकिन मुझे खुशी है कि इसका फायदा हुआ। '    

पंघाल सेमीफाइनल में राष्ट्रीय चैंपियन प्रसाद से भिड़ेंगे जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में सिवाच का सामना सोलंकी से होगा। सिवाच ने विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता फिलीपीन्स के रोगन लेडन को 4-1 हराया।    दूसरी तरफ सोलंकी को मारिशस के लुई फ्लुरोट के खिलाफ 5-0 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed