फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   india going without coach in archery world cup 2019

बिना कोच के विश्व कप में जाएंगे तीरंदाज, विवादित कोच का नाम हटाया, दूसरे के पास पासपोर्ट नहीं

Wed, 01 May 2019 08:37 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 01 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
india going without coach in archery world cup 2019
तीरंदाजी वर्ल्ड कप

कोच को लेकर चल रहे विवाद की गाज तीरंदाजों पर गिरने जा रही है। पांच मई से चीन में शुरू होने जा रहे तीरंदाजी विश्व कप में कंपाउंड तीरंदाज बिना कोच के जांएगे। खेल मंत्रालय और साई ने चीन जा रहे विवादित कोच का नाम हटा दिया। उनके स्थान पर जिस कोच को शामिल किया गया है। उनका वीजा नहीं लग सका है। वहीं टीम में शामिल एक अन्य कोच का पासपोर्ट ही नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में कंपाउंड तीरंदाज तीन मई को बिना कोच के रवाना होंगे। विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब कोलंबिया विश्व कप के लिए टीम में शामिल कोच कैलाश का नाम मंत्रालय ने हटाने के लिए कहा। मंत्रालय का तर्क था कि कैलाश रिकर्व तीरंदाज रहे हैं वह कंपाउंड तीरंदाजों के कोच कैसे हो सकते हैं। कोच का नाम हटाने से टीम को मंजूरी मिलने में देरी हुई। इसके बाद टीम को एयरलाइंस ने फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया।
विज्ञापन


दूसरे विश्व कप के लिए जब टीम चयनित हुई तो कैलाश का नाम फिर शामिल कर लिया गया। टीम में शामिल तीरंदाजों के कोच ने इसकी शिकायत मंत्रालय को की। इसके बाद साई ने उनका नाम टीम से हटा दिया और टीटोमस शर्मा का नाम शामिल कर लिया। चीनी दूतावास में पांच मई तक छुट्टियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते टीटोमस का वीजा नहीं लग सका है। वहीं टीम में कैलाश के साथ शामिल किए गए कोच वेद कुमार का पासपोर्ट ही नहीं है। इस बीच अगर कोच टीटोमस का वीजा लग जाता है तो उन्हें भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed