फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India begin Commonwealth Table Tennis Championships on a bright note

भारत की कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस में शानदार शुरुआत

Wed, 17 Jul 2019 11:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 17 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
India begin Commonwealth Table Tennis Championships on a bright note
मनिका, शरत

भारत ने 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बुधवार को शानदार शुरुआत करके अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर पुरूष एवं महिला वर्ग के सुपर आठ में जगह बनाई। 

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा इस कदर रहा कि उन्होंने इस बीच केवल दो गेम गंवाए। इनमें से एक गेम अचंता शरत कमल ने सिंगापुर के जेयु क्लेयरेन्स च्यू के खिलाफ जबकि अन्य गेम महिला वर्ग में अहलिका मुखर्जी ने श्रीलंका की चमातसारा फर्नांडो के खिलाफ गंवाया। 
विज्ञापन


पुरूष वर्ग में टीम प्रबंधन ने शरत कमल, जी साथियान और हरमीत देसाई पर भरोसा जताया और उन्होंने पहले स्काटलैंड और सिंगापुर को 3-0 के समान अंतर से हराया। 

महिलाओं के वर्ग में भारत ने दोनों मैचों में अलग अलग संयोजन आजमाए। श्रीलंका के खिलाफ अर्चना कामत के साथ मिलकर 3-0 से जीत दर्ज करने वाली मनिका बत्रा और अहलिका मुखर्जी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्राम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों की जगह मधुरिका पाटकर और सुचित्रा मुखर्जी को कामथ के साथ उतारा गया और इस टीम ने भी 3-0 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed