{"_id":"5b2ee1134f1c1b264d8b8254","slug":"india-beat-kenya-by-49-19-after-pakistan-in-kabaddi-masters-championship-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी मास्टर्स: भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, पाकिस्तान के बाद केन्या को 48-19 से रौंदा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी मास्टर्स: भारत ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, पाकिस्तान के बाद केन्या को 48-19 से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम केन्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैंपियन भारत ने केन्या को 48-19 से हराकर कबड्डी मास्टर्स के ग्रुप ए में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ियों की बोली में 1.51 करोड़ रुपये की कीमत के आंके गए मोनू गोयत ने दस अंक हासिल कर अपना शानदार पदार्पण किया।
विज्ञापन
अन्य नवप्रवेशी ऋषांक देवडिगा ने 13 अंक बटोरे। हरियाणा स्टीलर्स के मोनू गोयत ने केन्या के मजबूत रक्षण के बावजूद जबर्दस्त खेल दिखाया। कप्तान अजय ठाकुर ने पहला अंक दिलाया। उसके बाद भारत ने 2-0 की बढ़त ले ली लेकिन उसके बाद केन्या ने भी दस मिनट में सात अंक जुटा लिए थे।
विज्ञापन
मध्यांतर के समय भारत 27-9 से आगे था। दूसरे हाफ में गोयत ने रेड में चार अंक लेकर भारत को 34-12 से आगे कर दिया। भारत ने दस मिनट शेष रहते तीन ऑलआउट कर दिए थे। बात दें कि भारत ने अपने शुरूआती मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 36-20 से मात देकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था।
विज्ञापन