{"_id":"5d9213018ebc3e017553b333","slug":"iaaf-world-athletics-championship-annu-rani-breaks-national-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व चैम्पियनशिपः भाला फेंक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं अन्नू रानी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व चैम्पियनशिपः भाला फेंक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं अन्नू रानी
Tue, 01 Oct 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
अनु रानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की भाला फेंक में शीर्ष महिला ऐथलीट अन्नू रानी ने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोमवार को नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ फाइनल्स के लिए क्वॉलिफाइ किया। 27 साल की अन्नू को क्वॉलिफिकेशन दौर में ग्रुप ए में रखा गया था। उन्होंने अपने पहले प्रयास में भाला 57.05 मीटर दूर फेंका। दूसरे प्रयास में उनके भाले ने 62.43 मीटर की दूरी तय की जो उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड 62.34 मीटर से बेहतर है।
विज्ञापन
उन्होंने यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड इस साल मार्च में पटियाला में हुए फेडरेशन कप में बनाया था। इस प्रयास से वह फाइनल में जगह बनाने में भी सफल रहीं। वह विश्व चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला ऐथलीट भी बन गई हैं। अन्नू ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रही और क्वॉलिफाइंग दौर में पांचवीं सर्वश्रेष्ठ ऐथलीट के रूप में फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन
केवल दो ऐथलीट, चीन की एशियाई चैंपियन लियु हुइहुइ (67.27 मीटर) और जर्मनी की क्रिस्टिन हुसोंग (65.29 मीटर) ही 63.50 मीटर के क्वॉलिफिकेशन मानदंड को हासिल कर पाईं जबकि अन्नू सहित अन्य 10 ने इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में भाले को 60.50 मीटर दूर फेंका। अपने ग्रुप में वह तीसरे स्थान पर रहीं। चीन की लियू शियिंग (63.48) पहले जबकि स्लोवेनिया की रतेज मार्टिना (62.87) दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इस बीच अन्य भारतीय ऐथलीटों में अर्चना सुशींद्रन (महिलाओं की 200 मीटर) और अंजलि देवी (महिलाओं की 400 मीटर) पहले दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं। विश्व एथलेटिक्स संस्था आईएएएफ से आखिरी क्षणों में निमंत्रण पाने वाली अर्चना हीट नंबर-2 में सबसे अंतिम और कुल 43 भागीदारों के बीच 40वें स्थान पर रही। उन्होंने 23.65 सेकंड का समय निकाला जबकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.18 सेकंड है। 21 साल की अंजलि 400 मीटर दौड़ में 52.33 सेकंड के समय के साथ हीट नंबर 6 में छठे और कुल 46 ऐथलीटों में 36वें स्थान पर रहीं।