फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   I Will Ruin Career of VijenderSays Boxer Amir Khan

विजेंदर को बॉक्सर आमिर खान की धमकी, करियर बर्बाद कर दूंगा

Thu, 21 Jul 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
I Will Ruin Career of VijenderSays Boxer Amir Khan
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
ओलंपिक मेडल विजेता और विश्व बॉक्सिंग संगठन के एशिया पैसेफिक टाइटल विनर विजेंदर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पेशेवर बॉक्सिंग में विजेंदर ने अब तक के अपने सातों मुकाबले जीते हैं। घरेलू मैदान में कैरी होप को हराकर विजेंदर ने प्रो बॉक्सिंग का पहला टाइटल अब अपने नाम किया है, मगर अब विजेंदर को एक बड़ी धमकी मिली है। आमिर खान ने विजेंदर को कहा कि उनकी चुनौती मजाकिया है और वो विजेंदर का करियर खत्म करे देंगे। आमिर पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश बॉक्सर हैं। हाल ही में विजेंदर ने आमिर के साथ मैच को लेकर उत्सुकता जताई थी।
विज्ञापन


अंग्रेजी चैनल एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में बॉक्सर आमिर ने कहा कि वो विजेंदर का करियर बर्बाद कर देंगे। 29 साल के आमिर ने विजेंदर को हिदायत दी को वो उनके जैसे बड़े नामों से मुकाबला करने से पहले अनुभव हासिल करें। कुछ बॉक्सर बहुत जल्दी महत्वाकांक्षी को जाते हैं।
विज्ञापन

"विजेंदर को अभी काफी मेहनत करनी है"

I Will Ruin Career of VijenderSays Boxer Amir Khan
आमिर खान - फोटो : getty
दो बार के वर्ल्ड चैंपियन आमिर खान की हाल ही में कलाई की सर्जरी हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें विजेंदर से मुकाबला करने में खुशी होगी, मगर अभी उन्हें दो साल और अनुभव हासिल करने की जरूरत है।

आमिर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के मैच ही तरह यह भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। हालांकि आमिर ने विजेंदर की तारीफ करते हुए कहा कि वो जब पेशेवर बॉक्सिंग से जुड़े, तो वो ऐसे ही थे। उन्होंने मेहनती की और विजेंदर की भी वही करना चाहिए। विजेंदर के पास टेलेंट हैं मगर अगली दस फाइट्स उनके अनुभव के लिए काफी अहम होंगी।

अंत में आमिर ने कहा कि वो विजेंदर के साथ दोस्ती करना चाहेंगे। विजेंदर के करियर को करीब से देखते हुए आमिर ने कहा कि दोनो की बीच होने वाला मुकाबला ब्लॉकबस्टर धमाका होगा। अगर ऐसा नहीं होता, तो वो हमेशा विजेंदर के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed