हैदराबाद एनकाउंटर के बाद पुलिस पर बरसे फूल, खेल जगत ने किया सैल्यूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार हैदराबाद की महिला डॉक्टर को इंसाफ मिल ही गया। शुक्रवार तड़के चार बजे के आसपास हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में गैंगरेप और हत्या के चारों आरोपियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने हथियार चुराकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में हुई गोलीबारी में पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही ढेर कर दिया। खेल जगत के कई सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Great work #hyderabadpolice ..we salute u 🙏
— Saina Nehwal (@NSaina) December 6, 2019
पूर्व भारतीय शटलर ज्वाला गुट्टा ने भी ट्वीट कर कहा कि बलात्कारियों को आगे भी ऐसे ही सजा मिले।
Will this stop the future rapists??
— Gutta Jwala (@Guttajwala) December 6, 2019
And an important question
Will every rapist be treated the same way...irrespective of their social standing?!
पहलवान और बीजेपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके योगेश्वर दत्त ने भी इस अंदाज में अपनी खुशी का इजहार किया।
सुप्रभात!
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) December 6, 2019
आज सुबह-सुबह दिल को सुकून पहुंचाने वाली खबर मिली।
हैदराबाद में यह एनकाउंटर हमारे कानून के रक्षकों की समाज के राक्षसों पर शानदार विजय है। पुलिस विभाग को कोटि - कोटि नमन। निर्णय का तरीका चाहे जो रहा हो परंतु इसमें लिया गया समय काबिले-तारीफ है।#Encounter #EncounterNight
देश की शीर्ष महिला पहलवानों में से एक गीता फोगाट ने भी हैदराबाद पुलिस की पीठ थपथपाई
हैवानो का एनकाउंटर
— geeta phogat (@geeta_phogat) December 6, 2019
we salute u 🙏 #hyderabadpolice
लड़कियों ने मनाया जश्न
पुलिस पर फूल बरसाने के अलावा हैदराबाद शहर में कॉलेज की कुछ लड़कियां एनकाउंटर पर अपनी खुशी जाहिर करती दिखीं। बस में सवार कुछ लड़कियों को पुलिस के समर्थन में हूटिंग करते देखा गया, इसके अलावा कई लोग मौके पर पहुंचकर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे, इसके अलावा साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर के समर्थन में भी खूब नारेबाजी हुई। कुछ लोगों ने इस मौके पर आतिशबाजी भी करनी शुरू कर दी।
जहां अपराध वही एनकाउंटर
यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि आरोपियों का एनकाउंटर ठीक उसी अंडरपास के नीचे हुआ, जहां पर सर्वाइवर का शव बरामद हुआ था। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। कई लोगों ने फ्लाईओवर पर चढ़कर नीचे खड़ी पुलिस की गाड़ियों और पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाने शुरू कर दिए।