फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   hungary olympian shooter stopped by international airlines in new delhi

तीन बार की ओलंपियन शूटर को फ्लाइट पर चढ़ने से रोका, सुबह तक एयरपोर्ट पर फंसी रही

Tue, 26 Feb 2019 04:00 AM IST
अभिषेक निगम हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 26 Feb 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
hungary olympian shooter stopped by international airlines in new delhi
Shooting(symbolic) - फोटो : demo pic

लंदन ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली तीन बार की ओलंपियन हंगरी की शूटर जूफिया सोनका को रविवार की रात इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। 

विज्ञापन


भारतीय कस्टम की ओर से उनकी राइफल के जरूरी कागजात उपलब्ध कराए जाने के बावजूद हंगरी की इस सबसे अनुभवी शूटर को फ्लाइट पर बोर्डिंग नहीं करने दी गई। शूटर रात भर एयरपोर्ट पर फंसी रही और सोमवार की सुबह मजबूरन उसे अपनी साथियों के साथ होटल लौटना पड़ा। यही नहीं एयरलाइंस ने शूटर से अतिरिक्त पैसा लेकर उसे अगले दिन फ्लाइट पकड़ने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


रविवार को 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में जूफिया की जूनियर साथी वेरोनिका मेजर ने स्वर्ण पदक जीता लेकिन वह 20वें स्थान पर रहीं। उन्हें रात में ही हंगरी वापस जाना था, लेकिन उनकी राइफल के जरूरी कागजात रेंज पर ही छूट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइंस ने जब उनसे राइफल के कागज मांगे तो उन्हें इनके रेंज पर छूटने का पता लगा। उन्होंने इसके बाद भारतीय कस्टम अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। एनआरएआई और कस्टम ने मिलकर जूफिया की पूरी मदद की और आने के दौरान जो उन्हें राइफल के कागज उपलब्ध कराए थे उन्हें निकालकर एयरलाइंस को सौंप दिया। 

एक कस्टम अधिकारी के मुताबिक जूफिया को इन कागजातों पर आसानी से फ्लाइट में बोर्डिंग कराई जा सकती थी। लेकिन उनकी काफी कोशिशों के  बावजूद ऐसा नहीं किया गया। अधिकारी के मुताबिक जूफिया रोई भी, लेकिन उनका रवैया नहीं बदला। यहां तक अगले दिन वापस जाने के लिए उनसे भारी भरकम राशि ली गई जिसे जूफिया ने दिया। उन्हें सोमवार की सुबह उनके टीम साथियों के पास भेजा गया।


दूसरे देश के शूटरों ने सौंपे कागज

जूफिया के मुताबिक वह सुबह होटल लौटीं और उन्होंने वापस जाने के लिए अतिरिक्त पैसा भी भरा। उन्हें इस बात का दुख था कि भारतीय अधिकारियों की भरसक मदद के बावजूद एयरलाइंस ने उनकी एक नहीं सुनी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि सोमवार को शूटिंग रेंज पर कुछ शूटरों को उनके कागजात मिले जिसे उन्होंने हंगरी टीम को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed