फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Home Ministry approved Pakistans participation in the upcoming Asian Junior Wrestling Championships

पाकिस्तान का कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने का रास्ता साफ

Thu, 12 Jul 2018 04:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
Home Ministry approved Pakistans participation in the upcoming Asian Junior Wrestling Championships
कुश्ती चैंपियनशिप - फोटो : sportstar

पाकिस्तानी पहलवानों का एशियन जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) की ओर से पड़ोसी देश के दल की गतिविधिया टूर्नामेंट स्थल तक ही सीमित रखने के वादे के बाद गृह मंत्रालय ने बुधवार को पाकिस्तानी दल को मंजूरी दी है। डब्ल्यूएफआई को चैंपियनशिप की मंजूरी मंगलवार को ही मिल गई थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने इसमें पाकिस्तान, इराक और अफगानिस्तान के भाग लेने पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन


छह दिवसीय चैंपियनशिप 17 से 22 जुलाई तक राजधानी के केडी जाधव स्टेडियम में होगी। डब्ल्यूएफआई को डर था कि पाकिस्तानी पहलवानों को वीजा न देने पर वैश्विक संस्था उस पर जुर्माना लगाने के साथ ही प्रतिबंध भी लगा सकती है। पाकिस्तानी पहलवानों ने 2015 में हुई एशियन कैडेट चैंपियनशिप में भाग नहीं लिया था क्योंकि गृह मंत्रालय ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा कि हमें गृह मंत्रालय से संदेश मिला है कि पाकिस्तानी पहलवान चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं। पर इसके लिए हमें अपराध शाखा से वादा करना पड़ा कि हम पाकिस्तानी दल की जिम्मेदारी लेंगे। हमें सुनिश्चित करना होगा कि पाकिस्तानी दल होटल और प्रतियोगिता स्थल से कहीं और नहीं जाए। वहीं इराक और अफगानिस्तान ने फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन के लिए कोई प्रविष्टि नहीं भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed