फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hockey teams jersey will contribute to relief campaign for australia bushfire

हॉकी टीम की जर्सी राहत अभियान में देगी योगदान

Sat, 18 Jan 2020 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 18 Jan 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Hockey teams jersey will contribute to relief campaign for australia bushfire
national women hockey

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग को लेकर दुनिया भर में चलाए जा रहे राहत अभियानों में हॉकी इंडिया और भारतीय हॉकी टीम ने भी अपना योगदान दिया है। हॉकी ऑस्ट्रेलिया की ओर से चलाए जा रहे राहत अभियान के तहत हॉकी इंडिया ने जहां पौने 18 लाख रुपये (25 हजार अमेरिकी डॉलर) की राहत राशि दी है। वहीं भारतीय पुरुष और महिला टीम ने अपने हस्ताक्षर की हुई जर्सी नीलामी के लिए हॉकी ऑस्ट्रेलिया को सौंपी है। हॉकी ऑस्ट्रेलिया इस जर्सी को नीलाम पर पैसा एकत्र कर राहत में लगाएगी।

विज्ञापन


हॉकी ऑस्ट्रेलिया की अध्यक्ष मिलाने वूसनाम और सीईओ मैट फेवियर ने शुक्रवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अली और सीईओ एलीना नार्मन को पत्र लिखकर इस सहायता के लिए आभार जताया। हॉकी ऑस्ट्रेलिया की ओर से वहां के जंगलों में लगी को लेकर राहत अभियान चलाया जा रहा है। उनकी ओर से सभी देशों से अपनी उल्लेखनीय चीजों को नीलामी में देने की अपील की गई थी। इसी के तहत मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम ने अपनी आधिकारिक जर्सी पर हस्ताक्षर कर हॉकी ऑस्ट्रेलिया को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed