फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hima das top all-India races in Czech Republic not inter state

इंटर स्टेट में नहीं चेक रिपब्लिक में खेलेंगी हिमा दास 

Mon, 26 Aug 2019 05:38 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 26 Aug 2019 05:38 AM IST
सार

-हिमा के पास 28 को चेक रिपब्लिक में 400 मीटर में विश्व चैंपियनशिप केलिए क्वालिफाई करने का होगा अंतिम मौका
-इंटर स्टेट में रिले में ईरान, मालद्वीव, श्रीलंका की टीमें भी दौड़ेंगी

 

विज्ञापन
Hima das top all-India races in Czech Republic not inter state
Hima Das

विस्तार

हिमा दास और 400 मीटर की अन्य महिला एथलीट लखनऊ में 27 से 30 अगस्त को होने वाली इंटर स्टेट एथलेटिक मीट में नहीं खेलेंगी। हिमा इस मीट की बजाय 28 अगस्त को चेक रिपब्लिक में होने वाली मीट में 400 मीटर में विश्व चैंपियनशिप का टिकट हासिल करने की कोशिश करेंगी। यह उनके लिए क्वालिफाई करने का अंतिम मौका होगा।

विज्ञापन


हालांकि, दोहा में 27 सितंबर से होने वाली विश्व चैंपियनशिप केलिए एंट्री भेजने की अंतिम तिथि 6 सितंबर है। वहीं इंटर स्टेट में चार गुणा चार सौ मीटर रिले में पुरुष टीम की विश्व रैंकिंग पहले 16 में बनाए रखने के लिए भारत ए और बी टीमें उतरेंगी। उनके साथ ईरान, मालद्वीव और श्रीलंका की टीमें उतरेंगी।
विज्ञापन


एथलेटिक फेडरेशन ने हिमा को विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए चेक रिपब्लिक में ही रखने का फैसला लिया, लेकिन उन्होंने अब तक 400 मीटर के लिए क्वालिफाई नहीं किया है। हालांकि चार गुणा चार सौ रिले और मिक्स टीम रिले में वह चैंपियनशिप में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुरुष रिले टीम को पहली 16 की रैंकिंग में बने रहने केलिए 3.01.78 मिनट से नीचे का समय निकालना होगा। यह समय निकालने पर टीम पहली 16 रैंकिंग में बनी रहेगी और उसे वापस चेक रिपब्लिक भेज दिया जाएगा, लेकिन टीम इससे ज्यादा का समय निकालती है तो उसे क्वालिफाई करने के लिए पांच सितंबर को होने वाली इंडियन ग्रांप्री में उतारा जाएगा।
हेमंत रस्तोगी

-हिमा के पास 28 को चेक रिपब्लिक में 400 मीटर में विश्व चैंपियनशिप केलिए क्वालिफाई करने का होगा अंतिम मौका -इंटर स्टेट में रिले में ईरान, मालद्वीव, श्रीलंका की टीमें भी दौड़ेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed