फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hima Das ruled out of World Championship due to back problem

हिमा दास कमर की तकलीफ के कारण विश्व चैम्पियनशिप से बाहर

Thu, 19 Sep 2019 08:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 19 Sep 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
Hima Das ruled out of World Championship due to back problem
हिमा दास - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व जूनियर चैम्पियन हिमा दास कमर की तकलीफ के कारण आगामी विश्व चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सकेंगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा, 'हिमा कमर की चोट के कारण दोहा में विश्व चैम्पियनशिप नहीं खेल सकेंगी।'

विज्ञापन


भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने नौ सितंबर को हिमा समेत सात महिला एथलीटों को 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक दोहा में होने वाली चैम्पियनशिप के लिए टीम में चुना था। एएफआई ने हालांकि आईएएएफ को दो रिले रेस के लिए जो शुरूआती प्रविष्टि भेजी थी, उसमें हिमा का नाम नहीं था। 
विज्ञापन


इसके बाद से रिले दौड़ में उनकी भागीदारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। फर्राटा धाविका दुती चंद को बाद में आईएएएफ के न्यौते पर 100 मीटर में शामिल किया गया। हिमा यूरोप में अभ्यास के दौरान भी कमर के दर्द से जूझती रही है। उसने दो से 20 जुलाई तक 200 मीटर में चार और 400 मीटर में एक स्वर्ण पदक जीता हालांकि ये प्रतियोगितायें आला दर्जे की नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed