फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hima das injured says coach after she fails to qualify for world championship

चोट के बावजूद दौड़ती रहीं हिमा, अब विश्व चैंपियनशिप में नहीं ले पाएंगी भाग

Tue, 03 Sep 2019 05:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Sep 2019 05:23 AM IST
सार

  • 400 मीटर में क्वालिफाई नहीं करने पर हिमा को बताया गया चोटिल
  • इंडियन ग्रांप्री में भी नहीं आएंगी दौडने

विज्ञापन
Hima das injured says coach after she fails to qualify for world championship
हिमा दास - फोटो : pti

विस्तार

चेक रिपब्लिक और पोलैंड में बीते दो माह के अंदर छह रेसों में गोल्ड जीतकर सुर्खियां बटोरने वाली हिमा दास का विश्व चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में भाग नहीं लेना लगभग तय है। चैंपियनशिप के लिए 400 मीटर में क्वालिफाई नहीं करने के चलते हिमा को चोटिल बताया जा रहा है। साथ में यह भी कहा जा रहा है कि वह 400 मीटर व्यक्तिगत में नहीं बल्कि चार गुणा चार सौ मीटर मिक्स और रिले इवेंट का हिस्सा हो सकती हैं। खास बात यह है कि अगर हिमा दास एशियाई चैंपियनशिप के बाद से ही चोटिल थीं तो वह यूरोप में पिछले दो माह में दौड़ती कैसे रहीं। अगर उनकी चोट बढने का खतरा था तो उन्हें दौड़ाया ही क्यों गया?

विज्ञापन

दोहा में रीढ़ की हड्डी में हुई थी दिक्कत

Hima das injured says coach after she fails to qualify for world championship
हिमा दास

हिमा के मामले में एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया से लेकर उनकी तैयारियों पर पानी की तरह रुपया बहा रही साई और खेल मंत्रालय की चुप्पी हैरानी भरा है। हिमा को इस साल दोहा में हुई एशियाई चैंपियनशिप के दौरान दोहा में रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या आई थी। वहां उनका एमआरआई भी हुआ। पोलैंड में भी उनका एमआरआई कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमा को है फ्रैक्चर

Hima das injured says coach after she fails to qualify for world championship
hima das

हिमा की ही तरह 400 मीटर के धावक धरुन भी चोटिल थे। वह भी यूरोप में रहे लेकिन दौड़े नहीं। अगर हिमा की चोट बढने का खतरा था तो उनकी कोच गेलिना बुखारिना ने उन्हें 200, 400 और 300 मीटर की रेसों में दौड़ाने का जोखिम कैसे लिया। अब फेडरेशन के एक खेमे की ओर से बताया जा रहा है कि उन्हें डिजेनरेट स्ट्रेस फ्रैक्चर है। हिमा पांच सिंतबर को पटियाला में होने वाली इंडियन ग्रांप्री में भी खेलने नहीं आ रही हैं। वह चेक रिपब्लिक से सीधे माह के अंत में होने वाली दोहा विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन

मिक्स और रिले इवेंट में दौड़ेंगी हिमा

Hima das injured says coach after she fails to qualify for world championship
ghi - फोटो : social Media

फेडरेशन के एक पदाधिकारी का कहना है कि चेक रिपब्लिक में हिमा का एक और एमआरआई कराया जा सकता है। उसकी रिपोर्ट के बाद ही उनके दौड़ने पर फैसला लिया जाएगा। वहीं कोच का कहना है कि वह मिक्स और रिले इवेंट में दौड़ेंगी, लेकिन किस स्थान पर दौड़ेंगी यह बाद में तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed