{"_id":"5b853e9e42c792463c050b45","slug":"hima-das-false-start-in-200-meter-race-at-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की उम्मीदों को करारा झटका, देश की शान हिमा दास अजीबोगरीब ढंग से हुईं बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत की उम्मीदों को करारा झटका, देश की शान हिमा दास अजीबोगरीब ढंग से हुईं बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
हिमा दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनिशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। भारत की फर्राटा धावक हिमा दास 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल से बेहद अजीबोगरीब ढंग से बाहर हो गई हैं। बता दें कि हिमा दास इस दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं।
विज्ञापन
दरअसल 200 मीटर रेस के दूसरे सेमीफाइनल में हिमा दास स्टार्ट का संकेत देने वाली गन की आवाज से पहले ही दौड़ पड़ी। रेस को स्थगित करने के बाद उसे नए सिरे से शुरू किया गया, लेकिन इस रेस से हिमा दास का बाहर कर दिया गया। रेस के नियमों के मुताबिक अगर कोई धावक गन की आवाज से पहले दौड़ पड़ता है, तो नए सिरे से शुरू होने वाली उस रेस का वह हिस्सा नहीं बन सकता।
विज्ञापन
वहीं 400 मीटर की फर्राट रेस में देश को सिल्वर मेडल जिताने वाली दुती चंद 200 मीटर रेस के पहले सेमीफाइनल में बाजी मारने में कामयाब हुईं। दुती चंद 23 सेकंड के समय के साथ इस रेस में पहले पायदान पर रहीं। अब फाइनल में उनसे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद है।
विज्ञापन