{"_id":"6038d72e6f454d15d34d8542","slug":"hima-das-appointed-deputy-superintendent-in-assam-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमा दास बनीं डीएसपी, बोलीं- सपना सच होने जैसा, जारी रहेगा एथलेटिक्स करियर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हिमा दास बनीं डीएसपी, बोलीं- सपना सच होने जैसा, जारी रहेगा एथलेटिक्स करियर
Fri, 26 Feb 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 26 Feb 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
हिमा दास
- फोटो : social media
भारत की अनुभवी स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास को शुक्रवार को असम पुलिस में उप अधीक्षक (डीएसपी) बनाया गया। इस मौके पर हिमा ने इसे बचपन का सपना सच होने जैसा बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स करियर जारी रहेगा। शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हिमा को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी और प्रदेश सरकार के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं, इस खास मौके पर हिमा ने कहा कि वह बचपन से पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखती आई हैं। उसने कहा, 'यहां लोगों को पता है। मैं कुछ अलग नहीं कहने जा रही। स्कूली दिनों से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी और यह मेरी मां का भी सपना था।' उन्होंने कहा 'वह (हिमा की मां) दुर्गापूजा के दौरान मुझे खिलौने में बंदूक दिलाती थी। मां कहती थी कि मैं असम पुलिस की सेवा करूं और अच्छी इंसान बनूं।'
विज्ञापन
एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता और जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने कहा कि वह पुलिस की नौकरी के साथ खेलों में अपना कैरियर भी जारी रखेगी। हिमा ने कहा, 'मुझे सब कुछ खेलों की वजह से मिला है। मैं प्रदेश में खेल की बेहतरी के लिए काम करूंगी और असम को हरियाणा की तरह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बनाने की कोशिश करूंगी। असम पुलिस के लिए काम करते हुए अपना कैरियर भी जारी रखूंगी।'
विज्ञापन