{"_id":"5c927d1fbdec22140c42b8bf","slug":"hima-das-and-neeraj-chopra-named-in-indias-asian-championships-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज-हिमा एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नीरज-हिमा एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल
Wed, 20 Mar 2019 11:19 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को बुधवार को दोहा में अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारत की 39 सदस्यीय टीम की अगुवाई के लिए चुना गया जबकि हिमा दास भी हाल के लचर प्रदर्शन के बावजूद 400 मीटर स्पर्धा में जगह बनाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी मोहम्मद अनस (400 मीटर), जिनसन जानसन (800 मीटर और 1500 मीटर), धारूण अय्यासैमी (400 मीटर बाधा दौड़), अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), तेजिंदर पाल सिंह तूर (गोला फेंक), दुती चंद (100 मीटर) और अनु रानी (भाला फेंक) को टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद) और एम श्रीशंकर (लंबी कूद) -दोनों राष्ट्रीय रिकार्डधारी- को अलग अलग कारणों से टीम से बाहर रखा गया जबकि सीमा अंतिल (चक्का फेंक) और अर्पिंदर सिंह (त्रिकूद) ने साल के अंत में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप पर ध्यान लगाने के लिये इससे हटने का फैसला किया।
विज्ञापन
हाल में एक विशेष पदार्थ के लिये पाजीटिव पाए जाने वाली संजीवनी जाधव को भी 10,000 मीटर स्पर्धा के लिये टीम में चुना गया है, बशर्तें उन्हें नाडा से हरी झंडी मिल जाए। इनपुट-भाषा