{"_id":"606c9a418ebc3ed3a24025e3","slug":"hima-das-and-dutee-chand-named-in-the-indian-women-4-100m-team-for-world-athletics-relays","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमा और दुती 4×100 मीटर रिले टीम में, अगले महीने पोलैंड में होगी विश्व एथलेटिक्स रिले","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हिमा और दुती 4×100 मीटर रिले टीम में, अगले महीने पोलैंड में होगी विश्व एथलेटिक्स रिले
Tue, 06 Apr 2021 10:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:58 PM IST
सार
- प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहने वाली आठ टीमें टोक्यो ओलंपिक के लिए सीधे करेंगी क्वालिफाई
- 20 एथलीटों का चयन किया गया है प्रतियोगिता के लिए पुरुषों और महिलाओं के वर्ग में
विज्ञापन
हिमा और दुती
विस्तार
हिमा दास और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक दुती चंद को पोलैंड के सिलेसिया में एक और दो मई को होने वाली ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स रिले के लिए भारतीय महिला 4×100 मीटर टीम में चुना गया है। पिछले महीने फेडरेशन कप में महिलाओं के 100 मीटर फाइनल में दुती को हराने वाली एस धनलक्ष्मी भी टीम में हैं। पुरुष 4×400 और महिला 4×400 मीटर रिले टीमें भी चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहने वाली आठ टीमें सीधे ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेंगी। भारत की 4×400 मीटर मिश्रित रिले टीम दोहा में विश्व चैंपियनशिप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही टोक्यो का टिकट कटा चुकी है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने विश्व रिले के लिए कुल 20 एथलीटों का चयन किया है। यह दोहा में अप्रैल 2019 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद भारतीय फर्राटा धावकों के लिए पहली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
टीमें :
- पुरुषों की 4×400 मीटर रिले: अमोज जैकब, नागनाथन पांदी, मोहम्मद अनस याहिया, अरोकिया राजीव, सार्थक भांबरी, अय्यासामी धारुन और निर्मल नोह टॉम।
- महिलाओं की 4×400 मीटर रिले: एमआर पूवम्मा, शुभा वेंकटेश, किरण, अंजलि देवी, आर रेवती, वीके विस्मया और जिस्न्ना मैथ्यू।
- महिलाओं की 4×100 मीटर रिले: एस धनलक्ष्मी, दुती चंद, हिमा दास, अर्चना सुसेंद्रन, हिमाश्री रॉय और एटी दानेश्वरी।