{"_id":"5ca60450bdec2214492a9810","slug":"hero-motosports-team-performed-well-in-merzouga-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम का मेरगोजा रैली में शानदार प्रदर्शन जारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम का मेरगोजा रैली में शानदार प्रदर्शन जारी
Thu, 04 Apr 2019 06:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 04 Apr 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
हीरो मोटो स्पोर्ट्स
- फोटो : social media
भारतीय टीम हीरो मोटोस्पोर्ट्स के राइडर जोकिम रोड्रिग्स और ओरियोल मेना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मेरगोजा रैली 2019 के तीसरे चरण में गुरुवार को यहां क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इस बेहतरीन प्रदर्शन से रोड्रिग्स ओवरऑल रैंकिंग में दूसरे और मेना तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। इससे टीम मजबूत स्थिति में अगले दौर में प्रवेश करेगी।
तीसरे चरण की रैली में 229 किमी का लंबा मार्ग था जिसे दो चरणों में पूरा करना था।
यामाहा रेसिंग के एड्रियन वान वेवरेन तीसरे चरण में पहले स्थान पर रहे। वह ओवरऑल रैकिंग में भी शीर्ष पर बने हुए हैं। वेवरेन ने तीसरे चरण की रेस तीन घंटे 25 मिनट 31 सेकेंड में पूरी की। रोड्रिग्स उनसे दो मिनट 23 सेकेंड और मेना तीन मिनट आठ सेकेंड पीछे रहे।
विज्ञापन
इनपुट: भाषा