फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hend Zaza youngest and Mary Hanna will be oldest to compete in tokyo olympics

टोक्यो ओलंपिक: 12 साल की जाजा सबसे युवा तो 66 साल की दादी मैरी होंगी सबसे उम्रदराज

Tue, 20 Jul 2021 09:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 20 Jul 2021 09:57 AM IST
सार

  • हेंड ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली सीरिया की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी
  • सीरिया का छह सदस्यीय दल ले रहा है भाग जिसमें जाजा एकमात्र महिला
  • तीन पोते-पोतियों की दादी हन्ना छठी बार खेलोेेेेेेेेेेेेेेेें के महाकुंभ में खेलेंगी, अभी पहले पदक की तलाश

विज्ञापन
Hend Zaza youngest and Mary Hanna will be oldest to compete in tokyo olympics
हेंड जाजा और मैरी हन्ना - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीरिया की 12 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी हेंड जाजा टोक्यो ओलंपिक में सबसे युवा तो 66 वर्षीय दादी मैरी हन्ना सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगी। ऑस्ट्रेलियाई घुड़सवार मैरी के यह छठे ओलंपिक होंगे। मैरी तीन पोते-पोतियों की दादी हैं। वह शायद इन खेलों में खेलने वाली एकमात्र दादी होंगी। दादी मैरी को ओलंपिक में अपने पहले पदक की तलाश है। 

विज्ञापन


दुनिया की 155वें नंबर की खिलाड़ी जाजा ने पिछले साल फरवरी में 11 साल की उम्र में ओलंपिक का टिकट कटाया था। उन्होंने जॉर्डन में हुए वेस्ट एशिया क्वालिफायर टूर्नामेंट में अपने से 31 साल बड़ी खिलाड़ी लेबनान की 42 वर्षीय मारियाना शहकियन को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की थी। वह अपने देश की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जो (क्वालिफाई करके) अपने दम पर खेलों के महाकुंभ में खेेलेंगी। जाजा खेलों के इतिहास की पांचवीं सबसे युवा खिलाड़ी होंगी। सीरिया का छह सदस्यीय दल टोक्यो में खेलेगा जिनमें जाजा एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। सीरिया ने पहली बार 1948 ओलंपिक में भाग लिया था लेकिन अभी तक कोई पदक नहीं जीता है। रियो ओलंपिक में नेपाल की 13 साल की तैराक गौरिका सिंह सबसे युवा खिलाड़ी थी।

विज्ञापन

Hend Zaza youngest and Mary Hanna will be oldest to compete in tokyo olympics
तेजस्विनी सावंत - फोटो : social media

62 साल के एंड्रयू भी : 
ऑस्ट्रेलिया के ही 62 वर्षीय घुड़सवार एंड्रयू होय टोक्यो में सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी होंगे। 1984 में लॉस एंजिलिस खेलों में पहली बार खेलने वाले एंड्रयू के यह रिकॉर्ड आठवें ओलंपिक होंगे। वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक बार ओलंपिक में खेलने वाले खिलाड़ी होंगे। एंड्रयू (1992 बार्सिलोना, 1996 अटलांटा, सिडनी 2000) के नाम टीम स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक हैं। व्यक्तिगत स्पर्धा में 21 साल पहले सिडनी में ही उन्होंने रजत पदक जीता था। यह शायद उनके आखिरी ओलंपिक होंगे तो वह स्वर्ण पदक जीतने की अपनी हसरत पूरी करना चाहेंगे।

40 साल की तेजस्विनी ओलंपिक में पदार्पण करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
पंद्रह साल पहले अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत का आखिरकार ओलंपिक खेलने का सपना साकार हो ही गया। वह ओलंपिक में पदार्पण करने वाली देश की सबसे उम्रदराज ओलंपियन बनेंगी। चालीस वर्षीय तेजस्विनी टोक्यो में 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में निशना साधेंगी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की तेजस्विनी ने पहली बार 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में सोने पर निशाना साधा था। उसके बाद से वह विश्व कप के स्वर्ण सहित कई पदक जीत चुकी हैं। तेजस्विनी इससे पहले दो बार (2008 बीजिंग और 2012 लंदन) ओलंपिक के टिकट से चूक गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed