फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   haryana won four gold medal in under 23 national wrestling championship

अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा का दबदबा, 4 स्वर्ण पदक किए अपने नाम

Sun, 30 Sep 2018 08:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
haryana won four gold medal in under 23 national wrestling championship
national wrestling championship

हरियाणा के पहलवानों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पहली टाटा मोटर्स अंडर-24 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को दस में चार स्वर्ण अपने नाम किए। हरियाणा की टीम ने इसके अलावा एक रजत तथा चार कांस्य भी जीते। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उसने ओवरआल टीम चैंपियनशिप खिताब भी हासिल किया।

विज्ञापन


हरियाणा ने कुल 195 अंक अर्जित किए जबकि दिल्ली ने 165 अंकों के साथ दूसरा तथा महाराष्ट्र ने 139 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। स्वर्ण जीतने वाले सभी पहलवान रोमानिया में 12 से 18 नवम्बर तक होने वाली अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


मेजबान राजस्थान को लाडो जाट (70 किग्रा) और राहुल राठी (79 किग्रा) की मदद से दो कांस्य पदक मिले। इस तरह से उसने इस शहर में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्वर्ण पदक जीतने वालों में दिल्ली के पहलवान भी शामिल हैं। दिल्ली को दो स्वर्ण मिले जबकि झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा महाराष्ट्र के पहलवानों ने एक-एक स्वर्ण अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग वर्गो के परिणामों की बात की जाए तो दिल्ली के रवि कुमार ने 57 किग्रा में महाराष्ट्र के सागर को 10-4 से हराया। इसके बाद हरियाणा के अरुण ने 61 किग्रा में उप्र के विकास को इसी अंतर से पराजित किया। दिल्ली के सुरजीत ने 65 किग्रा वर्ग में महाराष्ट्र के अक्षय को हराकर स्वर्ण जीता जबकि 70 किग्रा में झारखंड के नवीन ने हरियाणा के जसबीर को 9-3 से हराया।

उच्च भार वर्ग में 75 किग्रा में हरियाणा के प्रवीण कुमार ने महाराष्ट्र के कुमार लाहू को 15-3, दिनेश ने 79 किग्रा में पंजाब के संदीप मान को 4-3 से और सुनील कुमार ने 92 किग्रा में कर्नाटक के किरण को 5-3 से हराया।


इसी तरह 86 किग्रा भार वर्ग में उप्र के उपास शर्मा ने उत्तराखंड के निशांत गुर्जर को 4-3 से जबकि पंजाब के करणदीप सिंह ने 97 किग्रा वर्ग में दिल्ली के नासिर हुसैन को 12-3 से हराया। महाराष्ट्र के अभिजीत ने 125 किग्रा वर्ग में सर्विसेज के संजय को 7-2 से हराकर स्वर्ण जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed