फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Haryana Steelers beat Dabang Delhi K.C. by 34-27 in pro kabaddi 2018

PKL 2018: हरियाणा स्टीलर्स की दबंग दिल्ली पर दमदार जीत, पटना पाइरेट्स ने भी मारी बाजी

Sun, 25 Nov 2018 11:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Haryana Steelers beat Dabang Delhi K.C. by 34-27 in pro kabaddi 2018
pro kabaddi league 2018

हरियाणा स्टीलर्स ने गुरुवार को प्रो कबड्डी 2018 के 81वें मुकाबले में दबंग दिल्ली को हरा दिया। पुणे के श्री छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को 34-27 से मात दी। इस मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विकास कंडोला ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उन्होंने 18 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सचिन 4 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने 15 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि रविंदर पहल ने 6 टैकल में 5 प्वाइंट्स हासिल किए। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में हरियाणा को 16 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, दिल्ली को 15 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रविवार शाम हुए दूसरे मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने बैंगलुरू बुल्स को रोमांचक मुकाबले में 35-32 से पराजित किया। बैंगलुरू के रोहित कुमार मैच में सबसे ज्यादा 13 रेड प्वॉइंट लेकर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।


वहीं पटना पाइरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 11 रेड प्वॉइंट लेकर जीत दिलाई। टीम के सबसे बेहतरीन डिफेंडर्स में शुमार जवाहर ने इस मैच में भी 5 टैकल प्वॉइंट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed