फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   haryana hammers won against veer maratha

PWL:हरियाणा हैमर्स की वीर-मराठा पर 5-2 से जीत

Thu, 11 Jan 2018 04:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
haryana hammers won against veer maratha
पीडब्लूएल

प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्लूएल) सीजन तीन के एक लीग मुकाबले में बुधवार को रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता हेलेन मारॉलिस और हरफूल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरयाणा हैमर्स ने वीर मराठा पर 5-2 से शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इस मुकाबले में मारॉलिस और हारफूल ने पांचवा और छठा राउंड जीतकर अपनी टीम को 4-2 की लीड दिलाई। हरियाणा हैमर्स के लिए व्लादीमिर, सरिता, हरफूल, हेलन और खेतिक ने जीत हासिल की, जबकि वीर मराठा के लिए वेसलिसा और जॉर्जी ही जीत हासिल कर सके।
विज्ञापन


हरियाणा हैमर्स की ओर से खेल रहे रियो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट व्लादीमिर खिनचेंगशिवली ने 57 किलोग्राम वर्ग में वीर मराठा के सरवन को 7-3 से हराया। वहीं अगले मुकाबला महिलाओं की 76 किलोग्राम वर्ग में खेला गया, जहां वीर मराठा की वेसलिसा मारजाल्यूक ने हरियाणा हैमर्स की पूजा को बड़ी आसानी से महज दो मिनट में हरा दिया। इसका नतीजा चित-पट के आधार पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम व निर्णायक मुकाबला 65 किलोवर्ग में अमित धनखड़ और हरफूल के बीच खेला गया। दिन का सबसे रोचक मुकाबला पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में देखने को मिला, जहां हरियाणा हैमर्स के युवा पहलवान हरफूल ने वीर मराठा की ओर से खेल रहे तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन अमित धनकड़ को हरा दिया।. कांटे की टक्कर में मुकाबला 5-5 की बराबरी पर खत्म हुआ, लेकिन आखिरी अंक हरफूल ने लिया जिसकी वजह से उन्हें विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed