फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Hamilton leads Mercedes one-two in Hungarian GP practice, sebastian vettel ferraris

हंगरी ग्रां प्रीः पहले अभ्यास सत्र में हैमिल्टन और दूसरे में वेटल शीर्ष पर

Fri, 17 Jul 2020 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 17 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Hamilton leads Mercedes one-two in Hungarian GP practice, sebastian vettel ferraris
लुईस हैमिल्टन - फोटो : social media

फॉर्मूला वन (एफ वन) चैंपियन लुईस हैमिल्टन हंगरी ग्रां प्री के पहले अभ्यास में शुक्रवार को सबसे कम समय के साथ शीर्ष पर रहे। हल्की बारिश के बीच हुए अभ्यास सत्र की पहले रेस में हैमिल्टन ने मर्सीडीज टीम के अपने साथी चालक वालटेरी बोटास से .086 सेकेंड का कम समय लिया। 

विज्ञापन


रेसिंग प्वांइट टीम के सर्गियो पेरेज तीसरे स्थान पर रहे। रेसिंग प्वाइंट के ही लांस स्ट्रॉल चौथे स्थान पर रहे। मर्सीडीज के दोनों चालक सत्र के शुरूआती दो रेस के विजेता रहे है। बोटास ने आस्ट्रियाई ग्रां प्री जबकि हैमिल्टन ने स्टायरियन ग्रां प्री को अपने नाम किया था।
विज्ञापन


वेटल बारिश से बाधित दूसरे अभ्यास सत्र में शीर्ष पर
वहीं, चार बार के फार्मूला वन चैम्पियन सेबेस्टियन वेटल ने बारिश से प्रभावित दूसरे अभ्यास सत्र में फेरारी के लिए सबसे तेज समय निकाला। वह मर्सीडीज के ड्राइवर वालेटेरी बोटास से .272 सेकेंड और मैकलारेन के कार्लोस सेंज जूनियर से 1.32 सेकेंड आगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के सत्र में पूरे समय बारिश आती रही। पहले अभ्यास सत्र में शीर्ष पर रहने वाले मर्सीडीज के गत फार्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन उन सात ड्राइवरों में से एक रहे जो दूसरे सत्र में रेस पूरी नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed