{"_id":"5f261d75dd0aee5ad17c238e","slug":"hamilton-gets-pole-position-in-british-grand-prix","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैमिल्टन का नया रिकॉर्ड, ब्रिटिश ग्रां प्री में हासिल की पोल पोजिशन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हैमिल्टन का नया रिकॉर्ड, ब्रिटिश ग्रां प्री में हासिल की पोल पोजिशन
Sun, 02 Aug 2020 07:27 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 02 Aug 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुईस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रां प्री में एक नया ट्रैक रिकॉर्ड बनाया और शनिवार को रिकार्ड 91वीं बार पोल पोजिशन हासिल की। अब उन्हें माइकल शूमाकर का 91 ग्रां प्री जीतने के फार्मूला वन रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए पांच और जीत की जरूरत है। उन्होंने एक मिनट 24.303 सेकंड का समय निकाला। सिल्वरस्टोन सर्किट पर वह सात बार जीत दर्ज कर चुके हैं जो एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
मर्सीडीज के उनके साथी वालटेरी बोटास दूसरे और रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन तीसरे स्थान पर रहे। फेरारी के चार्ल्स लेकलेर्क चौथे और लैंडो नौरिस पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले बोटास ने क्वालीफाइंग रेस से पहले हुए तीसरे अभ्यास सत्र में सबसे कम समय लिया। फिनलैंड के इस चालक ने मर्सीडीज टीम के अपने साथी फार्मूला वन चैंपियन हैमिल्टन से 0.14 सेकेंड कम समय लिया।
विज्ञापन
रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वेरस्टाप्पेन तीसरे स्थान पर रहे तो वहीं रेसिंग प्वाइंट के लांस स्ट्रोल चौथे स्थान पर रहे थे। सर्जियो पेरेज की जगह रेसिंग प्वाइंट टीम से जुड़े अनुभवी निको हुल्केनबर्ग नौवें स्थान पर रहे थे ।
विज्ञापन