फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Gymnast Pranati Nayak brilliant performance, won bronze medal in FIG World Cup

Pranati Nayak Gymnastics: जिम्नास्ट प्रणति नायक का शानदार प्रदर्शन, एफआईजी विश्व कप में कांस्य पदक जीता

Sun, 23 Mar 2025 08:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Mar 2025 08:45 AM IST
सार

प्रणति ने वॉल्ट क्वालिफिकेशन में 13.317 का स्कोर बनाया था। उन्होंने कहा, 'साल की शुरुआत पदक के साथ करना शानदार अहसास है।'

विज्ञापन
Gymnast Pranati Nayak brilliant performance, won bronze medal in FIG World Cup
प्रणति नायक - फोटो : ANI

विस्तार

 भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक ने शनिवार को तुर्की के अंताल्या में एफआईजी कलात्मक जिम्नास्टिक एपरेट्स विश्व कप के वॉल्ट फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली 29 वर्षीय प्रणति ने वॉल्ट फाइनल में कुल 13.417 का स्कोर बनाया तथा जयला हैंग (13.667) और क्लेयर पीज (13.567) की अमेरिकी जोड़ी के पीछे तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


प्रणति ने वॉल्ट क्वालिफिकेशन में 13.317 का स्कोर बनाया था। उन्होंने कहा, 'साल की शुरुआत पदक के साथ करना शानदार अहसास है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। मैंने पिछले साल भी जीत हासिल की थी, इसलिए मैं वाकई बहुत खुश हूं।' उन्होंने कहा, 'मेरी नजरें अब एशिया चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने पर हैं, यही इस साल का लक्ष्य है।'
विज्ञापन


प्रणति ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक से पहले काहिरा में एफआईजी अपैरटस विश्व कप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2019 (उलनबटेर) और 2022 (दोहा) में एशियाई चैंपियनशिप में वॉल्ट कांस्य पदक भी जीते। प्रणति वॉल्ट में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय जिमनास्ट हैं, उनसे पहले दीपा करमाकर (2018 मर्सिन गोल्ड, 2018 कॉटबस कांस्य) और अरुणा रेड्डी (2018 मेलबर्न में विश्व कप) ने पदक जीता है। उन्होंने 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ 2014 और 2018 एशियाई खेलों में भी भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने 2014, 2017 और 2019 विश्व चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed