{"_id":"681c3daf0a998a965b0f086b","slug":"gukesh-draws-with-praggnanandhaa-in-superbet-chess-classic-consensus-reached-after-35-moves-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Superbet Chess Classic: सुपरबेट शतरंज क्लासिक में गुकेश ने प्रज्ञानंद से ड्रॉ खेला, 35 चाल के बाद बनी सहमति","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Superbet Chess Classic: सुपरबेट शतरंज क्लासिक में गुकेश ने प्रज्ञानंद से ड्रॉ खेला, 35 चाल के बाद बनी सहमति
Thu, 08 May 2025 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुकारेस्ट (रोमानिया)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 08 May 2025 10:44 AM IST
सार
फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा और वेस्ली सो ने दस खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में शुरुआती दौर के बाद संयुक्त बढ़त बना ली है। इन दोनों ने क्रमशः फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव और रोमानिया के डेक बोगदान-डेनियल को हराया।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को प्रज्ञानंद ने टाइब्रेकर में दी मात
- फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विस्तार
विश्व चैंपियन डी गुकेश ने बुधवार को यहां सुपरबेट शतरंज क्लासिक्स में अपने अभियान की शुरुआत साथी भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद के खिलाफ ड्रॉ के साथ की। गुकेश और प्रज्ञानानंद 35 चाल के बाद ड्रॉ पर सहमत हो गए।
फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा और वेस्ली सो ने दस खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में शुरुआती दौर के बाद संयुक्त बढ़त बना ली है। इन दोनों ने क्रमशः फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर-लाग्रेव और रोमानिया के डेक बोगदान-डेनियल को हराया।
यह प्रतियोगिता ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है और इसकी इनामी राशि 350,000 डॉलर है। अन्य बाजियों में पोलैंड के डूडा जान क्रिस्टोफ ने अमेरिका के फाबियानो करुआना के साथ ड्रॉ खेला जबकि अमेरिका के लिए लेवोन अरोनियन ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ अंक बांटे।
विज्ञापन
अलीरेजा और वेस्ले एक-एक अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं और उनके बाद गुकेश, प्रज्ञानानंदा, अरोनियन, अब्दुसत्तोरोव, करुआना और डूडा हैं जबकि डेक और मैक्सिम को अभी अपना खाता खोलना है।