{"_id":"5c23b400bdec2256b37e6e0b","slug":"gujarat-fortunegiants-beat-patna-pirates-by-37-29-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की शानदार जीत, पटना को 37-29 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की शानदार जीत, पटना को 37-29 से हराया
Wed, 26 Dec 2018 10:31 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने बुधवार को प्रो कबड्डी 2018 के 129वें मुकाबले में गत चैंपियन पटना पायरेट्स पर शानदार जीत दर्ज की। गुजरात ने पटना को 37-29 से हराया। इस जीत के साथ गुजरात जोन ए के अंकतालिका में 93 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है।
विज्ञापन
इस मुकाबले में गुजरात की तरफ से रोहित गुलिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनिल कुमार 5 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पटना पायरेट्स की तरफ से कप्तान प्रदीप नरवाल ने 18 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि विकास जगलान 4 टैकल में 3 प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 18 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गत चैंपियन पटना पायरेट्स को 18 रेड प्वाइंट्स, 6 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 5 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन
वहीं, प्रो कबड्डी के 130वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 37-31 से हराया।