{"_id":"5beee781bdec22174b2c3a6e","slug":"gujarat-fortunegiants-beat-bengal-warriors-by-35-23-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डीः फॉर्च्यून जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को बुरी तरह से रौंदा, 35-23 से जीता मुकाबला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डीः फॉर्च्यून जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को बुरी तरह से रौंदा, 35-23 से जीता मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने शुक्रवार को प्रो कबड्डी 2018 के 66वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को बुरी तरह से हराया। अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया एरीना में खेले गए इस धमाकेदार मुकाबले में फॉर्च्यून जायंट्स ने बंगाल वॉरियर्स को 35-23 से करारी मात दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से के प्रपंजन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि प्रवेश 6 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंदर सिंह ने 14 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि रण सिंह ने 5 टैकल में 2 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात को 18 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बंगाल को 13 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन