{"_id":"5c002b88bdec22417a2ecbd5","slug":"gujarat-bengal-win-to-defeate-puneri-paltan-bengaluru-bulls-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: गुजरात-बंगाल की धमाकेदार जीत, पुणेरी पलटन-बंगलुरु बुल्स को बुरी तरह रौंदा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: गुजरात-बंगाल की धमाकेदार जीत, पुणेरी पलटन-बंगलुरु बुल्स को बुरी तरह रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने गुरुवार को प्रो कबड्डी 2018 के 87वें मुकाबले में पुणेरी पलटन पर धमाकेदार जीत दर्ज की। पुणे के श्री छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस एकतरफे मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने पुणेरी पलटन को 35-20 से करारी मात दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनील कुमार 5 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पुणेरी पलटन की तरफ से मोनू गोयत ने 7 रेड में 2 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि संदीप नरवाल ने 5 टैकल में 6 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 13 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पुणेरी पलटन को 6 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन
वहीं, जोन 'बी' के तहत खेले गए प्रो कबड्डी 2018 के 88वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने बंगलुरु बुल्स को 44-37 से करारी शिकस्त दी।