{"_id":"6155d6da8ebc3e62985f6753","slug":"goverdhan-meena-gets-visa-for-london-marathon-only-player-from-india-to-participate-in-this-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन मैराथन: भारत से सिर्फ एक खिलाड़ी होगा शामिल, लंबे इंतजार के बाद मिला वीजा, तीन अक्तूबर को है मुकाबला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लंदन मैराथन: भारत से सिर्फ एक खिलाड़ी होगा शामिल, लंबे इंतजार के बाद मिला वीजा, तीन अक्तूबर को है मुकाबला
Thu, 30 Sep 2021 08:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Sep 2021 08:55 PM IST
सार
44 साल के गोवर्धन मूल रूप से जयपुर के जमवारामगढ़ के रहने वाले हैं। गोवर्धन इससे पहले जयपुर मैराथन के साथ बड़ौदा मैराथन समेत कई प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं।
विज्ञापन
गोवर्धन मीणा लंदन मैराथन में हिस्सा लेंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लंदन मैराथन में भारत के सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल होगा। इस धावक का नाम गोवर्धन मीणा है। तीन अक्तूबर को होने वाले मुकाबले में गोवर्धन मेडल के लिए जोर लगाएंगे। हालांकि, उन्हें वीजा मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर चले कैंपेन के बाद लंदन दूतावास ने गोवर्धन को वीजा जारी कर दिया।
दरअसल गोवर्धन ने 11 सितंबर को वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन मैराथन से चार दिन पहले तक भी उन्हें वीजा जारी नहीं हुआ। इसको लेकर सोशल मीडिया पर गोवर्धन के समर्थन में कैंपेन चलाया गया। इसमें राजनेताओं से लेकर आम आदमी तक सभी उन्हें वीजा देने की मांग कर रहे थे।
गोवर्धन ने बताया कि ब्रिटिश दूतावास ने उन्हें अब छह महीने की जगह एक साल का वीजा जारी किया है। ऐसे में अब वह पूरी मेहनत के साथ मैराथन में शामिल होंगे, ताकि भारत का नाम दुनियाभर में रोशन हो। 44 साल के गोवर्धन मूल रूप से जयपुर के जमवारामगढ़ के रहने वाले हैं। गोवर्धन इससे पहले जयपुर मैराथन के साथ बड़ौदा मैराथन समेत कई प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं।