{"_id":"5dfbb6aa8ebc3e881d0f9223","slug":"gina-khitta-wins-womens-10-m-air-rifle-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहुली-अपूर्वी को पछाड़ हिमाचल की जीना ने जीता 10 मी एयर राइफल का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मेहुली-अपूर्वी को पछाड़ हिमाचल की जीना ने जीता 10 मी एयर राइफल का खिताब
Thu, 19 Dec 2019 11:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की जीना खिट्टा ने पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष और दुनिया की नंबर तीन शूटर अपूर्वी चंदेला को पछाड़कर 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप (राइफल-पिस्टल) में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
मेहुली को रजत और अपूर्वी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जीना क्वालिफाइंग में चौथे स्थान पर थी लेकिन आठ महिलाओं के फाइनल में वह 252.2 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। मेहुली (250.5) दूसरे और अपूर्वी (227.6) तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
अपूर्वी ने श्रीयंका सदांबी और गायत्री पवासकर के साथ मिलकर ओएनजीसी के लिए टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। मेहुली ने जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा दोनों का स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन