फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gautam Gambhir inaugurated a stand named by him in arun jaitley cricket stadium

अरुण जेटली स्टेडियम में गौतम गंभीर के नाम भी हुआ स्टैंड, उद्घाटन करते हुए याद किए पुराने दिन

Tue, 26 Nov 2019 09:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Nov 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir inaugurated a stand named by him in arun jaitley cricket stadium
गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला

भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य दिल्ली के गौतम गंभीर के नाम पर राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम रखा गया है। गंभीर ने मंगलवार शाम को यहां खुद अपने नाम पर रखे स्टैंड का उद्घाटन किया है। राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में दुनिया के महानतम लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी, 1983 के वन-डे विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के हीरो मोहिंदर अमरनाथ और मौजूदा कप्तान विराट कोहली के नाम पर स्टैंड पहले से ही हैं।

विज्ञापन


गंभीर ने भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर दस हजार से ज्यादा रन बनाए और इन सभी में मिलाकर उनके नाम कुल 20 शतक दर्ज हैं। गंभीर के नाम पर स्टेडियम को मंजूरी इसी साल जून में डीडीसीए एपेक्स काउंसिल ने दी थी। 
विज्ञापन


गंभीर ने खुद अपने नाम पर स्टैंड का उद्घाटन करते हुए कहा, 'मेरे लिए यह बहुत फख्र की बात है कि मेरे नाम पर यहां स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम रखा गया है। मैंने अपनी सारी क्रिकेट इसी मैदान पर खेली और सीखी। मुझे बेहद सम्मान महसूस हो रहा है कि इस स्टेडियम में अब गौतम स्टैंड भी होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 


गौतम गंभीर दिल्ली टीम के कप्तान रह चुके हैं और अब पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। गंभीर ने भारत को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में वन-डे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। 38 वर्षीय गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट खेल कर नौ शतक और 22 अर्द्धशतक सहित 4154 रन बनाए। उन्होंने भारत के लिए 147 वन-डे में 5238 रन बनाए और 11 शतक और 34 अर्द्धशतक जड़े। गंभीर ने भारत के लिए 37 टी-20 मैच भी खेले और सात अर्द्धशतक सहित 932 रन बनाए।  

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदल कर अरुण जेटली स्टेडियम रख दिया गया था। अरुण जेटली स्टेडियम में एक गेट का नाम वीरेन्द्र सहवाग और एक गेट का नाम अंजुम चोपड़ा के नाम पर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed