{"_id":"5d44588f8ebc3e6cf7222ea0","slug":"gaurav-gill-wins-third-dakshin-dare-title-in-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव गिल ने तीसरी बार दक्षिण डेयर रैली खिताब जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गौरव गिल ने तीसरी बार दक्षिण डेयर रैली खिताब जीता
Fri, 02 Aug 2019 09:31 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 02 Aug 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
गौरव गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम महेंद्रा एडवेंचर के शीर्ष चालक गौरव गिल ने गुरुवार रात दक्षिण डेयर रैली जीत ली। गिल ने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिल ने बेंगलुरू से हुबली तक के चार दिन के विशेष चरण को 4:51:49.001 घंटे में पूरा किया। गिल ने करीब 2000 किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन
जेके टायर द्वारा प्रायोजित गिल ने जब भी देश की इस सबसे प्रतिष्ठित क्रास कंट्री रैली में शिरकत की है, तब वह खिताब तक पहुंचे हैं।खिताब जीतने के बाद गिल ने कहा, ‘‘दक्षिण डेयर रैली फिर से जीतकर मैं बेहद खुश हूं। यह इस रैली में मेरी तीसरी खिताबी जीत है और इसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। यह रैली काफी चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन मेरे पास बेहद अच्छी कार थी जिससे मैंने सारी मुश्किलों को आसानी से पार कर लिया।’
विज्ञापन