{"_id":"5ca8bdeebdec2207143e9f3a","slug":"g-sathiyan-stuns-world-no-14-a-step-away-from-world-cup-berth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी साथियान ने दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी टिंग वोंग को दी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जी साथियान ने दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी टिंग वोंग को दी मात
Sat, 06 Apr 2019 08:25 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 06 Apr 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
जी साथियान
- फोटो : file photo
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने आईटीटीएफ एटीटीयू एशियन कप में शनिवार को हांगकांग के दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी टिंग वोंग को 12-10, 10-12, 11-5, 11-6, 11-8 से मात दी।
विज्ञापन
भारत की शीर्ष वरीय खिलाड़ी ने इस उलटफेर जीत से विश्व कप में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत किया है। हांगकांग के नंबर एक खिलाड़ी पर जीत के बाद अब साथियान की टक्कर चीन ताइपे के लिन यून जू से होगी।
विज्ञापन
बाएं हाथ के 17 वर्षीय लिन आईटीटीएफ रैंकिंग में सात स्थान आगे हैं। हाल ही में उन्होंने ओमान ओपन में शीर्ष वरीय फलाक मैतियास को पराजित किया था। साथियान इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। साथियान ने माना कि लिन के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगी लेकिन हांगकांग के खिलाड़ी के खिलाफ मैच में उन्होंने अच्छी लय पा ली है।
विज्ञापन