फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Frontline Battle between former heavyweight champion Mike Tyson and Roy Jones Jr. ends in a draw

15 साल बाद फिर ‘पंच के मंच’ पर लौटे 54 साल के टायसन, जोंस के साथ प्रदर्शनी मैच ड्रॉ

Sun, 29 Nov 2020 08:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास एंजिलिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास एंजिलिस Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Nov 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Frontline Battle between former heavyweight champion Mike Tyson and Roy Jones Jr. ends in a draw
माइक टायसन - फोटो : social media

पूर्व हैवीवेट चैंपियन मुक्केबाज 54 साल के माइक टायसन रिटायर होने के बाद फिर रिंग में उतरे। उन्होंने जोन्स जूनियर के खिलाफ प्रदर्शनी बाउट से मुक्केबाजी रिंग में वापसी की। दोनों सीनियर मुक्केबाजों के बीच बाउट के दौरान शानदार पल रहे, जिसे डब्ल्यूबीसी जजों ने अनौपचारिक रूप से ड्रॉ करार दिया। 

विज्ञापन


54 वर्षीय टायसन और 51 वर्षीय जोंस ने दो मिनट के आठ राउंड खेले। इस बाउट से विभिन्न चैरिटी के लिए धनराशि जुटाई गई। दोनों बाउट के बाद मुस्कुराते दिखे। टायसन ने हेवीवेट प्रदर्शनी बाउट के बाद कहा, 'यह चैम्पियनशिप के लिये लड़ने की तुलना में ज्यादा बेहतर था।'
विज्ञापन


बता दें कि रॉय जोन्स फोर डिवीजन के विश्व चैंपियन रहे हैं। विश्व मुक्केबाजी परिषद इस मुकाबले का समर्थन कर रही है। कभी अमेरिकी मुक्केबाज टायसन की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक मुक्केबाज के रूप में होती थी। पेशेवर मुक्केबाजी के अपने पहले साल में उनका रिकॉर्ड 15-0 का था और उन्होंने सभी मुकाबले नॉकआउट से जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टायसन ने अपना पिछला मुकाबला 2005 में खेला था तब उन्हें केविन मैकब्राइड से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि रॉय जोन्स की पिछली फाइट 2018 में स्कॉट सिंगमैन के खिलाफ थी जिसमें वह जीतने में सफल रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed