फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   French Open 2022 Caroline Garcia Kristina Mladenovic became champion for the second time Coco Gauff lost in doubles with Jessica Pegula

French Open: गार्सिया-क्रिस्टिना दूसरी बार बनीं चैंपियन, एकल के बाद युगल में भी हारीं कोको गॉफ

Sun, 05 Jun 2022 11:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Jun 2022 11:09 PM IST
सार

डब्ल्यूटीए की युगल रैंकिंग में दुनिया की पूर्व नंबर एक रहीं मलादेनोविच इससे पहले टिमिया बाबोस के साथ 2019 और 2020 में खिताब जीत चुकी हैं। उनके नाम फ्रेंच ओपन में कुल चार युगल ट्रॉफियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन
French Open 2022 Caroline Garcia Kristina Mladenovic became champion for the second time Coco Gauff lost in doubles with Jessica Pegula
कैरोलिन गार्सिया, क्रिस्टिना मलादेनोविच, जेसिका पेगुला और कोको गॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेजबान फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टिना मलादेनोविच ने रविवार को फ्रेंच ओपन में महिला युगल का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने आठवीं वरीयता की अमेरिकी जोड़ी कोको गॉफ और जेसिका पेगुला ने 2-6, 6-3, 6-2 से जीत हासिल की। छह साल पहले चैंपियन रहीं गारसिया और क्रिस्टिना का यह रोलां गैरो में दूसरा टूर्नामेंट है। उन्होंने पहला सेट हारने के बाद एक घंटे और 44 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। अमेरिका की 18 साल की कोको गॉफ एकल के बाद युगल में खिताब की दहलीज पर आकर ट्रॉफी नहीं उठा सकीं।
विज्ञापन


डब्ल्यूटीए की युगल रैंकिंग में दुनिया की पूर्व नंबर एक रहीं मलादेनोविच इससे पहले टिमिया बाबोस के साथ 2019 और 2020 में खिताब जीत चुकी हैं। उनके नाम फ्रेंच ओपन में कुल चार युगल ट्रॉफियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


2016 में जीते थे चार खिताब
गारसिया और क्रिस्टिना दोनों एकल और युगल में दुनिया की शीर्ष दस खिलाड़ी रह चुकी हैं। वे 2016  में वर्ष की श्रेष्ठ डब्ल्यूटीए युगल टीम बनीं। उस सीजन में इस जोड़ी ने चार खिताब जीते थे जिसमें रोलां गैरो भी शामिल था। वे उस साल यूएस ओपन के भी फाइनल में पहुंचीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल फिर बनाई जोड़ी
फरवरी 2017 के बाद उन्होंने फिर जोड़ी बनाई और फ्रेंच ओपन में उनका चौथा टूर्नामेंट था। मौजूदा युगल रैंकिंग में मलादेनोविच 232वें और गारसिया 469वें स्थान और उन्हें इस बार वाइल्ड कार्ड के जरिए मुख्य ड्रॉ में खेलने का मौका मिला था। पिछले वर्ष यह जोड़ी ओलंपिक में खेली और इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कई मैचों में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल शामिल रहा।


दूसरा युगल फाइनल हारीं गॉफ
अमेरिका की 18 साल की कोको गॉफ को एकल फाइनल के बाद युगल में भी खिताब हासिल नहीं हो सका। एकल में पोलैंड की इगा स्वियातेक के हाथों उन्हें 1-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। युगल में भी वह अपने दूसरे ग्रैंडस्लैम के फाइनल में खिताब हासिल नहीं कर सकी। रोलां गैरो से पहले वह पिछले वर्ष कैटी मैकनेली के साथ यूएस ओपन के भी फाइनल में पहुंची थी। कोको ने कहा, कॅरिअर में कम उम्र में मेरी सफलता का कारण यह है कि मैं उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए मेहनत से गुरेज नहीं करती।  कोको 15 वर्ष की उम्र में विंबलडन 2019 में क्वालिफायर के रूप में पूर्व नंबर एक वीनस विलियम्स को हराकर सुर्खियों में आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed