{"_id":"5ec9da238ebc3e90b0146d27","slug":"former-tamil-nadu-footballer-r-shanmugham-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के पूर्व फुटबॉलर षणमुघम का 77 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तमिलनाडु के पूर्व फुटबॉलर षणमुघम का 77 साल की उम्र में निधन
Sun, 24 May 2020 07:51 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, चेन्नई
अमर उजाला नेटवर्क, चेन्नई
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 24 May 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : पेक्सेल्स
तमिलनाडु के फुटबॉलर और कोच आर षणमुघम का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। षणमुघम का जन्म 1943 में बर्मा (अब म्यांमार) में हुआ था।उन्होंने 1966-67 में बर्मा की जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
तमिलनाडु फुटबॉल संघ के पूर्व महासचिव बी रविकुमार डेविड के अनुसार षणमुघम 1969 में भारतीय रेलवे के लिए संतोष ट्राफी में खेले थे। उन्होंने 1970 में जालंधर नेशनल्स में और 1971 में चेन्नई में तमिलनाडु के लिए हिस्सा लिया था। वह 1968 में मोहन बागान के लिए भी खेले थे। उन्होंने संतोष ट्रॉफी में तमिलनाडु, भारतीय रेलवे और आईसीएफ को कोचिंग दी थी। वह तमिलनाडु और रेलवे के लिए चयनकर्ता भी रहे।
विज्ञापन