{"_id":"5f222a3f8ebc3e74a90b75d6","slug":"former-olympic-cyclist-johann-lienhart-banned-due-to-son-s-help-in-doping","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को डोपिंग के लिए प्रोत्साहित करने पर पूर्व ओलंपिक साइकिलिस्ट योहान 10 साल के लिए प्रतिबंधित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बेटे को डोपिंग के लिए प्रोत्साहित करने पर पूर्व ओलंपिक साइकिलिस्ट योहान 10 साल के लिए प्रतिबंधित
Thu, 30 Jul 2020 07:33 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 30 Jul 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
डोपिंग टेस्ट
तीन बार के ओलंपिक साइकिलिस्ट योहान लीनहार्ट को अपने बेटे फ्लोरियन को गैरकानूनी शक्तिवर्धक पदार्थ मुहैया कराने के लिए 10 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। लीनहार्ट का बेटा पेशेवर ट्रायथलीट है। ऑस्ट्रिया की डोपिंग रोधी विधि समिति ने कहा कि 60 साल के लीनहार्ट ने बेटे को दिसंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच ईपीओ, जेनोट्रोपीन और टेस्टोस्टेरोन मुहैया कराए।
विज्ञापन
समिति ने साथ ही कहा कि लीनहार्ट ने बेटे को डोपिंग के लिए प्रोत्साहित किया, निर्देश दिए और समर्थन किया। लीनहार्ट का बेटा फ्लोरियन दो बार का ऑस्ट्रियाई राष्ट्रीय ट्रायथलान चैंपियन है। उसे डोपिंग करते हुए पकड़ा गया था और 2019 में अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया। बाद में उस पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया। लीनहार्ट 1980 के दशक में आस्ट्रिया के शीर्ष साइकिलिस्टों में से एक थे और उन्होंने 1980 से 1988 के बीच तीन ओलंपिक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन