{"_id":"5c09988ebdec2241ab3394cd","slug":"former-national-champion-swimmer-arun-kumar-shaw-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन तैराक अरुण का निधन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सात के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन तैराक अरुण का निधन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
swimming
सात के पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन तैराक अरुण कुमार शॉ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बंगाल एमेच्योर तैराकी संघ ने यह जानकारी दी। वह 82 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी हैं।
विज्ञापन
तैराकी संघ के एक अधिकारी ने कहा,‘वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने बुधवार शाम आठ बजकर 45 मिनट पर अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
अरुण बंगाल के पहले तैराक थे जिन्हें 1967 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। वह 1958, 1959, 1962, 1964, 1965, 1966 और 1967 में राष्ट्रीय चैंपियन बने थे। इस बीच उन्होंने कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए। वह कई वर्षों तक राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे।
विज्ञापन