{"_id":"604f9f458ebc3ed3a3409178","slug":"former-indian-cricketer-legend-kapil-dev-joined-the-board-of-pgti-as-a-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज कपिल देव गोल्फ के विकास के लिए करेंगे काम, पीजीटीआई के बोर्ड में सदस्य के रूप में हुए शामिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दिग्गज कपिल देव गोल्फ के विकास के लिए करेंगे काम, पीजीटीआई के बोर्ड में सदस्य के रूप में हुए शामिल
Mon, 15 Mar 2021 11:24 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को सोमवार को भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस मौके पर 1983 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के दौरान टीम की अगुवाई करने वाले कपिल ने कहा कि वह देश में गोल्फ के विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
पीजीटीआई की विज्ञप्ति में कपिल ने कहा, ‘मुझे बोर्ड का सदस्य बनाने के लिए मैं पीजीटीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं। पीजीटीआई का हिस्सा बनने की मुझे बेहद खुशी है और गोल्फ को खेल के रूप में बढ़ावा देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।’
विज्ञापन
इस बीच दिल्ली-एनसीआर ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2021 का आयोजन टाटा स्टील पीजीटीआई और नोएडा का प्रोमेथियस स्कूल संयुक्त रूप से करेंगे। यह टूर्नामेंट गुरुग्राम के गोल्डन ग्रीन्स गोल्फ क्लब में मंगलवार से खेला जाएगा। प्रो-ऐम स्पर्धा 20 मार्च को होगा।
विज्ञापन
तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन के लिए अब तीन महीने से कुछ अधिक का समय बचा है जिसकी कट आफ तारीख 21 जून है। राशिद खान (306), उदयन माने (317), करणदीप कोच्चर (348) और चिकारंगप्पा (349) विश्व रैंकिंग में शीर्ष चार भारतीय गोल्फर हैं।