{"_id":"5f4c5c968ebc3e620434ba8e","slug":"for-the-first-time-outside-india-golfer-twesha-malik-in-the-top-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से बाहर पहली बार शीर्ष 20 में रहीं गोल्फर त्वेसा मलिक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत से बाहर पहली बार शीर्ष 20 में रहीं गोल्फर त्वेसा मलिक
Mon, 31 Aug 2020 07:42 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
त्वेसा मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक तीसरे और अंतिम दिन तीन अंडर 69 का कार्ड खेलकर टिप्सस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 20वें स्थान पर रही जो भारत से बाहर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
24 वर्षीय मलिक ने पहले दो दिन 70 और 72 के स्कोर बनाए थे, लेकिन तीसरे दिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया तथा कुल पांच अंडर 211 का स्कोर बनाया।
यह भारत से बाहर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले वह पिछले साल दिसंबर में कीनिया ओपन में संयुक्त 27वें स्थान पर रही थीं। उनका भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संयुक्त छठे स्थान पर रहना है जो उन्होंने 2019 में हीरो महिला इंडियन ओपन में हासिल किया था। भारत की एक अन्य गोल्फर दीक्षा डागर ने हालांकि अंतिम दौर में लचर प्रदर्शन किया और वह सात ओवर 79 के स्कोर के कारण नीचे खिसक गईं।
विज्ञापन
इस बीच एमिली पेडरसन ने 18वें होल में ईगल से अंत किया और तीसरे दिन एक अंडर 71 का कार्ड खेला। उन्होंने कुल 17 अंडर के साथ चार शॉट से खिताब जीता। यह पिछले पांच वर्षों में पेडरसन का पहला खिताब है। ऑस्ट्रिया की क्रिस्टीनी वोल्फ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन